Categories: भारत

2024 में किसकी सरकार बनेगी! NDA या INDIA, पढ़िए चौंकाने वाली रिपोर्ट

जयपुर। भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले हाल ही में एक ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में यह बताया गया है कि अगले साल किसकी सरकार बनेगी NDA या INDIA की। इस सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। यह इंडिया टीवी सीएनएक्स ने किया है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन तीसरी बार फिर से सरकार बना सकता है। जबकि INDIA गठबंधन का बहुमत से काफी पीछे रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें : मणिपुर में और भयावह हो सकते हैं हालात, इतने खतरनाक हथियारों से हमले कर रहे उग्रवादी

 

एनडीए को 318 सीटें मिलने का अनुमान

इस सर्वे में एनडीए लगातार तीसरी बार भी 300 सीटों को पार कर सकता है। इसमें एनडीए को 318 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि अकेले बीजेपी को 290 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया को कुल 543 लोकसभा सीटों में 175 सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको बता दें कि साल 2019 चुनाव में कांग्रेस के यूपीए गठबंधन को 91 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, अकेली कांग्रेस ने 52 सीटें जीती थीं।

 

यह भी पढ़ें : देश की राजधानी दिल्ली सहित कई प्रदेशों में सुहाना बना रहेगा मौसम

 

अन्य पार्टियां 50 सीटें जीत सकती हैं

इस ताजा सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में अन्य पार्टियां 50 सीटें जीत सकती हैं। इसमें वो सभी पार्टियां शामिल है जो अभी तक किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं हुई हैं। आपको बता दें कि साल 2019 चुनाव में अन्यों को 92 सीटें मिली थी। अन्य पार्टियों में बीजेडी को 13 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसी पार्टी क्लीन स्वीप कर सकती है, पार्टी को पूरी की पूरी 25 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, तेलंगना की सत्तारुढ़ पार्टी बीआरएस 9 सीटें जीत सकती है।

 

यह भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान में ऑनलाइन प्यार नहीं अब शादी का चढ़ा बुखार, जोधपुर के युवक ने किया ऑनलाइन निकाह 

 

भाजपा को अकेले 42.5 प्रतिशत वोट शेयर

इस सर्वे के अनुसार वोट शेयर की बात की जाए तो इंडिया गठबंधन को 24.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को अकेले 42.5 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। वहीं, अन्य पार्टियों को विपक्षी गठबंधन से भी ज्यादा करीब 33 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी को 29 सीट मिलने का अनुमान है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 10 सीटें मिल सकती है। आरजेडी को 7 सीटें, जेडीयू को 7 सीटें मिल सकती हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago