जयपुर। Makar Sankranti से कई राशियों वालों का भाग्य बदलने वाला है। सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं और मकर संक्रांति से सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं जिसका लाभ कई राशियों को मिलने वाला है। जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में विचरण करते हैं तो उसें गोचर कहते हैं। इस गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। Makar Sankranti से सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 30 दिन सूर्य के गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए काफी लाभ में रहेंगे। ऐसे आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति से किन राशियों को लाभ प्राप्त होने वाला है।
मेष राशि के वालों के लिए सूर्य का गोचर फायदेमंद रहेगा। सूर्य देव के शुभ प्रभाव से बिजनेस से जुड़ी योजनाएं कमाल दिखाएंगी। इसके साथ ही समाज में नाम और काम दोनों में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। सूर्य की विशेष कृपा से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Wishes के तौर पर दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे SMS
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ है। मकर संक्रांति से इस राशि के लोगों के बिजनेस में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। सूर्य देव की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान पक्ष से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होंगी।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Songs में ये पांच हैं बेस्ट, पतंगबाजी में मौज हो जाएगी
सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं स्वत: समाप्त होने लगेंगी। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में भी प्यार बढ़ेगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…