Malaika Arora father anil arora suicide case: मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने ही अपार्टमेंट छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने घर की छठी मंजिल से कूदकर यह कदम उठाया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक अनिल अरोड़ा के सुसाइड के समय मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। मलाइका अरोड़ा उस समय पुणे थी। जिन्हें हादसे की खबर होते ही वे मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। एक्ट्रेस के पिता का शव बाबा अस्पताल में रखा गया है।
अनिल अरोड़ा पंजाब से संबंध रखते थे। वे पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का के रहने वाले थे। अरोड़ा ने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। उन्होंने एक मलयाली क्रिश्चियन परिवार की लड़की से शादी की थी। जिनका नाम जॉयस पोलीकॉर्प है। वे पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे।
यह भी पढ़ें :46 घंटों से प्यासे हैं डॉक्टर, SMS मेडिकल कॉलेज में पानी का अकाल!
खबर की जानकारी होते ही मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। खबर का पता लगते ही तमाम सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…