Categories: भारत

विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह के घर हुआ हमला, घर और गाड़ियां की आग के हवाले

मणिपुर में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा कई कोशिशों के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को फिर से हिंसक घटनाएं सामने आई। खेमेन्लोक में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। वहीं म्यांमार से राज्य के बिष्णुपर जिले में 300 हथियारबंद उग्रवादियों के घुसने की जानकारी मिली है। सुरक्षा एजेंसियां इनका पता लगाने के लिए ड्रोन इस्तेमाल कर रही हैं। 

 

TOP TEN – 16 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

20 दिन में मंत्री के घर पर हमले का चौथा मामला

मणिपुर में 3 मई से शुरु जातीय हिंसा को रोकना एक चुनौती बन गया है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर शुरु हुई हिंसा में अब तक 100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। गुरुवार को एक बार फिर से भड़की हिंसा में नेताओं के घर तक जला दिए। कुछ लोगों ने विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह की गाड़ियां भी आग के हवाले कर दी। मणिपुर में पिछले 20 दिन में ही यह चौथा मामला है जब किसी मंत्री के घर पर हमला हुआ है। इससे पहले भी 28 मई को कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह के घर में तोड़फोड़ हुई। 8 जून को भाजपा विधायक सोराईसाम केबी के घर IED से हमला हुआ। इसके बाद 14 जून को उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगाई गई थी। 

 

सोयाबीन और सूजरमुखी के तेल का आयात बढ़ा, कीमतों में आ सकती है गिरावट

 

हिंसा में लिप्त लोग देश का कर रहे नुकसान

भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर हुई इस घटना को लेकर उन्होनें कहा कि मुझे इसका बहुत दुख है। सिंह ने कहा कि जो लोग इस हिंसा में लिप्त हैं वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो कोई मदद नहीं की जा सकेगी। बता दें कि घटना के वक्त मंत्री रंजन सिंह केरल में थे। रात करीब 10 बजे 50 से अधिक लोगों ने उनके घर हमला किया और घर में आग लगा दी। घर पर खड़ी गाड़ियां भी आग के हवाले कर दी। 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago