Categories: भारत

अब Mizoram में चलेगा मौदी मैजिक, इस पार्टी की बनेगी सरकार

अब Mizoram में मोदी मैजिक चलने जा रहा है। क्योंकि Mizoram Election Result 4 दिसंबर को जारी किए जा रहे हैं। मिजोरम की 40 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आपको बता दें कि मिजोरम में अधिकतर संख्या ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। ईसाइयों के लिए रविवार पवित्र दिन होता है। इस दिन ईसाई लोग कई धार्मिक कार्यक्रम करता है। इसी वजह से काउंटिंग में बदलाव करना पड़ा। मिजोरम की कुल जनसंख्या लगभग 11 लाख है जिनमें से 9.56 लाख ईसाई हैं।

मिजोरम में 77.04% मतदान हुआ

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार राज्य में 77.04% मतदान हुआ था। राज्य के सेरछिप में सबसे अधिक 77.78%, तो सियाहा में सबसे कम 52.02% मतदान हुआ। राजधानी आइजोल में 65.06% वोटिंग हुई है। राज्य में 2018 के विधानसभा चुनावों में 81.61 प्रतिशत वोट डले थे। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 23 और वहीं आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। वहीं, 27 उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: अब देश के 17 राज्यों की सत्ता भाजपा के हाथों में, कांग्रेस के पास सिर्फ 3 राज्य बचे

 

त्रिकोणीय मुकाबला

मिजारेम राज्य में इसबार मिजो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है। 
मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा का वर्चस्व ज्यादा नहीं रहा। यहां सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहता है। 2018 में कांग्रेस को हराकर MNF ने 10 साल बाद सत्ता हासिल की थी। सबसे बड़ा उलटफेर था कि कांग्रेस तीसरे नंबर पर आ गई और विपक्ष की भूमिका जोरम पीपल्स मूवमेंट के पास चली गई है। वहीं भाजपा को पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी।

केंद्र में NDA के साथ हैं MNF

आपको बता दें कि मिजारम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट भाजपा के नेतृत्व वाली नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) और केंद्र में सत्ताधारी NDA में शामिल है। परंतु, MNF मिजोरम में भाजपा अलग है। MNF से लोकसभा में एकमात्र सांसद लालरोसांगा हैं। MNF का राज्यसभा में भी एक ही सांसद हैं और उनका नाम के वनलालवेना है। यह पार्टी NDA के साथ रहती, मगर मणिपुर हिंसा को लेकर MNF की केंद्र सरकार से नाराजगी है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago