Modi Cabinet Ministers List 2024: लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने पीएम के रूप में शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया है। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुई जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार शपथ लेने का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि इस बार बीजेपी बहुमत के आंकड़े को नहीं हासिल कर पाई लेकिन NDA के सहयोगियों की मदद से वह सरकार बनाने में सफल हुई है। इस मोदी मंपिरिषद में मंत्रियों की संख्या 70 के पार पहुंच गई है जो बहुत बड़ी बात है।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 6 महिला सांसदों ने भी शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार 2 को कैबिनेट और 4 महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई है. वहीं सावित्री ठाकुर,अनुप्रिया पटेल, शोभा कारनदलाजे, रक्षा खडसे ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
J&K Attack 2024: आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोग लापता, 10 की मौत
तमिलनाडु के मदुरई में जन्मी निर्मला सीतारमण राज्यसभा से सांसद हैं। 2009 में इन्हें बीजेपी ने प्रवक्ता बना और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर काम कर रही थीं। अब मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है।
झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता और अन्नपूर्णा पिछली सरकार में राज्य मंत्री रही थी।
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत कर आने वाली अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर मोदी सरकार के मंत्रीपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं। 2014 और 2019 में भी वह मंत्री रही हैं।
सावित्री ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। 2 बार सांसद बनकर संसद में पहुंची है।
बेंगलुरु नॉर्थ लोकसभा सीट से लोकसभा पहुंचने वाली सांसद शोभा करंदलाजे ने राज्यमंत्री पद के लिए शपथ ली. पहले भी वह कृषि मंत्रालय में राज्यमंत्री रह चुकी हैं।
रक्षा खडसे ने रावेर लोकसभा सीट से सांसद बनकर सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया था। लगातार तीन बार सांसद बनने वाली रक्षा खडसे को राज्य मंत्री बनाया गया है।
निमुबेन बांभनिया गुजरात के भावनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं और उन्हें राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गड़करी
जेपी नड्डा
शिवराज सिंह चौहान
निर्मला सीतारमण
एस जयशंकर
मनोहर लाल खट्टर
एचडी कुमारस्वामी
पीयूष गोयल
धर्मेन्द्र प्रधान
जीतन राम मांझी
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेन्द्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरण रिजिजू
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मंडाविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सीआर पाटिल
डॉ वीरेंद्र कुमार
किंजरापु राम मोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
जुएल ओरम
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
एक्ट्रेसेस के Oops मोमेंट का इंतजार करते हैं पपाराजी
प्रतापराव गणपतराव जाधव
राव इंद्रजीत सिंह
जीतेन्द्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
जयंत चौधरी
बीएल वर्मा
शांतनु ठाकुर
सुरेश गोपी
भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
हर्ष मल्होत्रा
निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
मुरलीधर मोहोल
जॉर्ज कुरियन
पबित्रा मार्गेरिटा
एल मुरुगन
अजय टम्टा
बंडी संजय कुमार
कमलेश पासवान
भागीरथ चौधरी
सतीश चंद्र दुबे
संजय सेठ
रवनीत सिंह बिट्टू
दुर्गा दास उइके
रक्षा खडसे
सुकांत मजूमदार
जितिन प्रसाद
श्रीपद नाइक
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास अठावले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानंद राय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
एसपी सिंह बघेल
शोभा करंदलाजे
कीर्ति वर्धन सिंह
सवित्री ठाकुर
तोखन साहू
राजभूषण चौधरी
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…