नई दिल्ली- चक्रवाती चक्रवाती तूफान मौका लगातार उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मोका चक्रवात तेजी से बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में चक्रवात के कारण हवाएं 135 केमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चल रही है। बांग्लादेश के काक्स बाजार तथा म्यांमार के क्यऔकप्यू को तूफान के पार करने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों, जहाजों, नावों को पूर्वोतर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान के कारण भारी बरसात होने की संभावनाएं है।
कई राज्यों में समुद्र की बिगड़ेगी स्थिति
ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल की भारतीय तटरेखा तूफान से सुरक्षित दूरी पर है इसके साथ ही मौसम के बिगड़ने की स्थिति है। तूफान के कारण त्रिपुरा तथा मिजोरम में बारिश की संभावनाएं जताई जा रहीं है। मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। तूफान का असर नगालैंड दक्षिण असम में भी देखने को मिल सकता है। दोनो ही जगह मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेगी।
हवा भी बदलेगी रूख
चक्रवात तूफान के कारण त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है। इसके साथ ही अंडमान सागर में भी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में अल सुबह से ही हवाओं का दौर जारी है। हवा की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 13 मई तथा 14 मई को भी मौसम खराब रहने वाला है मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए भारी बरसात व तेज रफ्तार से हवा का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…