देश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई राज्यों में अच्छी बरसात देखने को मिल रही है। इस वर्ष मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगह एक साथ मानसून ने दस्तक दी है। विभाग की मानें तो रविवार को मानसून पिछले कई दशकों के बाद यहां एक साथ दस्तक दी है।
छ दशकों बाद साथ आया मानसून
कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे देश के कुछ हिस्सों को रविवार से राहत मिलना शुरू हो गई है। जिसमें दिल्ली, मुंबई और यूपी में रविवार को अच्छी बरसात हुई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और मुंबई में पिछले करीब छ दशकों के बाद एक साथ मानसून ने दस्तक दी है। पहले 21 जून 1961 में एक साथ दोनों राज्यों में मानसून देखने को मिला था।
23 राज्यों में चार दिन होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार देश के करीब 23 राज्यों में चार दिनों तक भारी बरसात की संभावना है। जिनमें दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, गोवा, कोंकण, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, केरल, विदर्भ, तटीय कर्नाटक हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में मानसून दिल्ली, पंजाब, राजस्थान,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और फैलने की संभावना है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…