मानसून की दस्तक से किसी राज्य को राहत मिली है तो किसी राज्य में कहर बरपा रहा है। मानसून की बारिश में मुंबई पूरी तरह से डूब गया है। शनिवार को मुंबई में बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके चलते अंधेरी सबवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।
निचले इलाकों में जलभराव
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर और कुछ अन्य स्थानों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण एक दर्जन मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार को भी शहर के कई हिस्सों में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। लोगों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। मुंबई में आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को मुंबई में न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान भारी बारिश की आशंका है।
हिमाचल में येलो अलर्ट
उधर हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से ही फिर से बारिश शुरू हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बाहर और बेवजह घर से बाहर नहीं जाने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में कुछ स्थानों पर 23-25 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बीती रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। कई नदियां और नाले उफान पर हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…