बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु पहुंचे। यहां वे चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मिले। इस दौरान उन्होनें वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी। इसरो चीफ एस सोमनाथ को पीएम मोदी ने गले लगाया और पीठ थपथपाई। बेंगलुरु के इसरो के कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया। इसमें उन्होंने जय अनुसंधान का नारा भी जोड़ा।
यह भी पढ़े – TOP TEN – 26 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
हर साल मनाया जाएगा 'नेशनल स्पेस डे'
PM मोदी ने इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका तन-मन खुशियों से भर गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हर साल 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होनें कहा मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। उस दृश्य को कौन भूल सकता है जब जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया और पूरा देश उछल पड़ा था।
यह भी पढ़े – क्रिकेट की दुनिया को अब मिलेगा नया किंग, विराट कोली के रिकॉर्ड्स होंगे चकनाचूर
चंद्रयान-3 लैंडिंग सतह का किया नामकरण
वैज्ञानिकों से बात करते हुए PM मोदी ने चंद्रयान जिस जगह पर उतरा उसका नामकरण करने का ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को 'शिव शक्ति' नाम से जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है। कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।
यह भी पढ़े – अलवर में पानी के लिए मचा हाहाकार, पार्षद ने 'मोहब्ब्त की दुकान' से जोड़ा कनेक्शन
तिरंगा प्वाइंट बनेगा प्यास की प्रेरणा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता अवश्य मिलती है। चंद्रयान-2 से हमें सीख मिली और तीसरे मून मिशन में सफलता हासिल की। चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्यास की प्रेरणा बनेगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…