विवाह को हिंदू धर्म में सात जन्मों का संबंध माना गया है। ऐसे में यदि किसी एक की वास्तविकता को छिपाना दूसरे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो सकता है। ऐसा ही कुछ हरिद्वार में एक नई-नवेली दुल्हन के साथ भी हुआ जब सुहागरात को ही उसके सारे अरमानों पर पानी फिर गया।
विवाह की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद हरिद्वार में जब एक नई दुल्हन अपने सपनों को संजोए ससुराल पहुंची तो उसे कुछ अलग सा अनुभव हुआ। सुहागरात को ही उसके पति ने अजीब हरकतें करना शुरू कर दिया। वह उठकर दुल्हन की तरह मेकअप करने लगा। बाद में दुल्हन को पता लगा कि उसका पति एक ‘गे’ है।
यह भी पढ़ें: Open Marriage यानि अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देने की आजादी
पति का सच पता चलते ही दुल्हन ने अपने परिजनों से भी इस बारे में शिकायत की और उन्हें बताया। दुल्हे के परिवार द्वारा की गई इस धोखाधड़ी से हैरान और निराश परिजनों ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की। दुल्हन ने बताया कि उसका पति रात को उठकर मेकअप करता है। उसने अपने ससुराल पक्ष को कोसते हुए कहा कि उनका बेटा समलैंगिक था तो उसका विवाह करवाकर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के मम्मी-पापा को शादी के लिए मनाने के 8 तरीके
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से ही हुआ था। हालांकि जब भी लड़की लड़के से मिलने की बात कहती तो वह किसी न किसी बहाने दूरी बना लेता था। वह अक्सर रात को जल्दी सोने का बहाना बनाकर बात करने से बचता था। इस विवाह में उन्होंने काफी पैसा खर्च किया था। दूल्हे को लग्जरी कार तथा बेटी को गोल्ड ज्वैलरी दी गई थी। इस पूरे विवाह में लगभग 70 लाख से अधिक का खर्चा वधू पक्ष द्वारा किया गया था।
इसी तरह की रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…