Nimbu Mirchi Achar: शेखावाटी प्रदेश वैसे तो अपने शौर्य और बलिदान का साक्षी रहा है। यहां के वीर शेखावाटी सपूतों ने अनोखी गौरवमयी गाथाओं से पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस धरती में त्याग बलिदान और तपस्या के साथ ही अनूठी संस्कृति और लोक परंपराएं हैं। यहां का पहनावा भी खास है तो यहां के खानपान की तो बात ही क्या है। शेखावाटी के लोग जैसे खुद हाजिर जवाबी में तेज तर्रार हैं वैसे ही वे अपने खाने को लेकर भी हमेशा एक कदम आगे रहते हैं। चटाकेदार जायकेदार खाना उनकी विशेष पसंद है।
यह भी पढ़ें: 30 March 2024 Gold-Silver Price Jaipur: जानिए सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव
शेखावाटी के लोग खानेपीने के बहुत ज्यादा शोकीन है। वे लोग अपने खाने को लेकर एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब भी वो खाना खाते हैं, तो उनकी स्पेशल थाली में और व्यंजन की जगह अचार मिलते हैं। एक समय में चार से पांच तरीके के अचार (Nimbu Mirchi Achar) आपको उनकी थाली में मिल ही जाएंगें। अचार के बिना शेखावाटी के लोगों का खाना बिल्कुल फीका हो जाता है।
शेखावाटी के नीमकाथाना जिले में एक तहसील है खेतड़ी। सुंदर अरावली की पहाड़ियों से घिरी ये तहसील अपने लजीज अचार के लिए पूरे भारत में फेमस है। यहां पर हर घर में नींबू मिर्ची का हर्बल अचार डाला जाता है। जिसको लोग पूरे भारत से खरीदने यहां आते हैं। इस अचार की विशेष बात ये है कि ये बिना तेल वाला अचार है। अक्सर सभी प्रकार के अचार (Nimbu Mirchi Achar) में तेल मसालों का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस अचार में केवल हल्दी और नमक के साथ थोड़े बहुत मसालों का प्रयोग किया जाता है। इस अचार के बिना यहां के लोगों का न ही नाश्ता होता है, और न ही दिन रात का खाना। यहां जो भी लोग आते हैं यहां का ये नींबू मिर्ची का अचार जरुर लेकर जाते हैं। यहां तक की बाहर भी इस अचार को बेचा जाता है।
यह भी पढ़ें 30 March 2024 Petrol-Diesel Price Jaipur: जानिए पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव
खेतड़ी में कई ऐसे परिवार हैं जो इस अचार बेचने के व्यापार को कई पीढ़ी से करते आ रहें हैं। यहां के लोकल मार्केट में आपको ये दुकाने आसानी मिल जाएगी। जहां आपको एक दम सही दाम पर ये फेमस नींबू मिर्ची का अचार मिल जाएगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…