Categories: भारत

Nitish Kumar ने 8वीं बार छोड़ा CM पद, 28 साल में तीसरी बार BJP के साथ

Nitish Kumar Resigns Bihar CM: बिहार की राजनीति में उठापटक का दौर जारी हैं। एक बार फिर राज्य में सियासी उलटफेर देखने को मिला हैं। सीएम नितीश कुमार ने अपने पद से एक बार फिर इस्तीफा दे दिया हैं। 28 जनवरी (रविवार) को उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने राजद के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा अब वह नए गठबंधन (NDA) के साथ जा रहे हैं और शपथ लेंगे।

विधायक दल के नेता चुने गए नितीश

इस्तीफे के ठीक बाद भाजपा ने भी नितीश कुमार और उनकी पार्टी को फिर से एनडीए में शामिल करने की घोषणा भी कर दी। लगे हाथ ही बिहार में नितीश को NDA विधायक दल का भी नेता चुन लिया। खबर है कि Nitish Kumar एक बार फिर बिहार में भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे हैं।

बिहार विधानसभा में भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के 4 विधायक हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों को मिलाकर यह आंकड़ा 127 होता है, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से पांच ज्यादा है। ऐसे में लालू यादव की पार्टी राजद 75 विधायक होने के बाबजूद फिर से विपक्ष में बैठी नजर आएगी।

यह भी पढ़े: बसंत पंचमी से पहले मां सरस्वती का विरोध! Rajasthan का देखें Viral Video

तीसरी बार भाजपा के साथ नितीश
(Nitish Kumar with BJP)

सन 1996 में नीतीश ने भाजपा से पहली बार गठबंधन किया था। वह 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने। बाद में बहुमत न जुटा पाने की वजह से पद छोड़ा और अटल विहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार में केंद्र में रेल मंत्री बने। 1996 से 2013 तक नीतीश भाजपा के साथ रहे।

नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो वे NDA से अलग हो गए। साल 2015 में महागठबंधन की सरकार में CM बने। 2017 में एनडीए में लौटे और भाजपा की मदद से सरकार बना ली। 2024 में अब वे तीसरी बार भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: अब डॉक्टरों पर गिरी भजन लाल सरकार की गाज, अस्पताल में मिलेंगे हाजिर

नीतीश कुमार ने 8वीं बार छोड़ा CM पद
(Nitish Kumar 8th time left CM Post)

नीतीश ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद छोड़ा हैं। वह नौवीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सीधा सीधा साफ हैं नीतीश कुमार ने कभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी एक गठबंधन के साथ पूरे पांच साल राज नहीं किया हैं। उनकी पार्टी जदयू भी कभी अकेले के दम पर बहुमत नहीं ला सकी हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago