Categories: भारत

अब नहीं बचेगा अमृतपाल सिंह, इन 5 साथियों ने बुरा फंसाया, जानिए कैसे

जयपुर। मुस्लिम देश यूएई से भारत लौटकर आतंक मचाने वाला और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब नहीं बचेगा। क्योंकि उसके कई सारे गुर्गे पंजाब पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं और अब वो एक एक करके सारे राज खोल रहे हैं। वारिस पंजाब दे नाम से आतंकी संगठन बनाने वाले अमृतपाल के पांच सदस्यों के खिलाफ रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। 

पंजाब पुलिस पड़ी है पीछे
पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा क‍ि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पंजाब पुलिस साफ कह रही है कि गिरफ्तारी अभी बाकी है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इतने हो चुके गिरफ्तार
IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा क‍ि उनमें से 78 को पहले दिन गिरफ्तार किया गया, 34 को दूसरे दिन और दो अन्य को कल रात गिरफ्तार किया गया। 10 हथियार बरामद किए गए हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा क‍ि राज्य में शांति है. वारिस पंजाब दे के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब तक 114 तत्वों ने शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास किया। उन्हें राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

असम भेजे गए पांचों बंदी
पंजाब आईजीपी ने कहा क‍ि चार बंदियों को हिरासत के बाद असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया। वे हैं दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह। एक और बंदी, हरजीत सिंह – अमृतपाल सिंह के चाचा को भी डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है।

RAF और CRPF का फ्लैग मार्च
जालंधर की DCP वत्सला गुप्ता ने बताया क‍ि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। हमारे पास RAF की 3 कंपनी और एक CRPF की कंपनी हैं। पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago