भारत

Orissa Vidhansabha Chunav: 24 साल बाद बदलेगी सत्ता, पहली बार बनेगी BJP सरकार

Orissa Vidhansabha Chunav Result Live Update: लोकसभा चुनावों के साथ ही उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। उड़ीसा विधानसभा चुनावों के नतीजों में राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनती हुई नजर आ रही है। यहां लोकसभा चुनाव नतीजों में 21 में से 19 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि बीजेडी एक सीट पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

यह भी पढ़ें: भारत में वित्त मंत्री नहीं लड़ते लोकसभा चुनाव! एक ने कोशिश की तो हुआ बुरा हाल, पढ़ें पूरी कहानी

विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिल सकता है बहुमत

विधानसभा चुनाव के नतीजों के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अभी भाजाप 74 सीटों पर आगे चल रही है। उड़ीसा में सत्तारुढ़ पार्टी बीजेडी को अभी 57 सीटें मिलती नजर आ रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा भी 74 ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा आसानी से सरकार बना लेगी। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेडी को 113 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 23 सीटें जीत कर भाजपा सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी थी।

24 वर्ष बाद CM पद छोड़ेंगे नवीन पटनायक

राज्य में लंबे समय से बीजेडी की सरकार चल रही थी। वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार सभी चुनाव जीत रहे हैं। लगातार 24 वर्षों तक सीएम बने रहने के बाद अब उन्हें इस पद को छोड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: भजन लाल सरकार के इस फैसले से कांग्रेस नेताओं की उड़ी नींद

कांग्रेस और दूसरी पार्टियों का ऐसा है हाल

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राज्य में कांग्रेस लगभग 13 सीटों पर तथा सीपीएम एक सीट पर आगे चल रही है। यहां 2 निर्दलीय कैंडीडेट भी आगे चल रहे हैं।

चुनाव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago