पाकिस्तान का विमान भारत की सीमा में और वो भी हिन्दुस्तान की मर्जी से। इस दौरान यहां कई राज्यों की सीमा में यह विमान घूमता रहा। ये विमान थोड़ी देर के लिए नहीं 1 घंटे से ज्यादा भारत की सीमा में घूमता हुआ देखा गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम में होते परिवर्तन को इसका कारण बताया जा रहा है। इंडियन एविएशन मिनिस्ट्री को जैसे ही विमान के भारत की सीमा में होने का पता चला उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया गया। यह विमान लगभग 1 घंटे 12 मिनट तक भारत की सीमा में घूमता रहा।
मौसम में परिवर्तन के कारण
भारत और पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। जिसका असर एयर सर्विस पर सबसे ज्यादा हो रहा है। इससे फ्लाइट में देरी और रद्द होने की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है।
चार राज्यों की सैर
पाकिस्तानी विमान ने मौसम खराब होने के कारण जब भारत की सीमा में एंट्री की तो वो चार राज्यों में घूमता हुआ देखा गया। विमान ने हैदराबाद से एंट्री की जिसके बाद वो हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रहा। जिसकी अनुमती उसे इंडियन एयर स्पेस की ओर से दी गई। यह विमान सोमवार को करीब शाम 4.31 पर इस्लामाबाद से रवाना हुआ था। जो 5 बजकर 2 मिनट पर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…