बाॅलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका नाम आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ लिंकअप हो रहा है। बीते दिनों में इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को सिंगर हार्डी संधू ने भी कंफर्म किया है। अभी तक दोनों की ही ओर से अपने रिश्ते को लेकर मुहर नहीं लगाई गई है। वहीं अब इन दोनों के बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों छ महीने पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे।
छ महीने पहले मिले थे पंजाब में
एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति पहली बार पंजाब में करीब छ महीने मिले थे। इस समय परि वहां एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। अभी तक यह किसी ने भी कन्फर्म नहीं किया है कि उन्हें मिले कितना समय हुआ है। फिर भी खबरों की मानें तो दोनों करीब छ महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो दोनों इसे शादी तक पहुंचाने की भी सोच रहे हैं।
फिल्मी ही नहीं नेता भी लगा रहे मुहर
अभिनेत्री परिणीति और राघव चड्ढा ने भले ही अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा हो। लेकिन इनके रिश्ते के बारे में इन दोनों के ही प्रोफेशन से जुड़े लोग मुहर लगाने लग गए हैं। पहले सिंगर हार्डी संधु ने कहा था, कि वे दोनों जल्द ही घर बसाने का मन बना रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
प्रियंका और निक का आना भी जोड़ा जा रहा है
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति एक दूसरे की बहनें तो हैं ही, वे एक दूसरे के बहुत क्लोज भी हैं। ऐसे में उनके रिश्ते की लग रही अटकलों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अपनी बच्ची मालती के साथ इंडिया में आना भी इससे जोड़ा जा रहा है। वैसे कहा जा रहा है कि वे अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के लिए आई हैं। इसी के साथ वे अपनी बहन परिणीति और राघव से भी मिलेंगी और उनकी प्लानिंग जानेंगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…