भारत

Piercing in Islam : मुस्लिम कान क्यों नहीं छिदवाते, जबकि महिलाएं ऐसा करती हैं!

Piercing in Islam : मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान का समय चल रहा है। पूरी दुनिया के मुसलमान इस समय बुरी बातों से तौबा करके अल्लाह को राजी करने में मसरूफ है। इस्लाम में कई चीजें हराम हैं और कई चीजें हलाल है। हराम का मतलब है कि उनको करनी की मनाही है। जैसे कि नाक और कान छिदवाना (Piercing in Islam) इस्लाम में मर्दों के लिए तो हराम है लेकिन औरतों के लिए कुछ हद तक जायज है। लेकिन उसकी भी कुछ हदें हैं, जहां तक ही महिलाएं नाक कान छिदवा सकती है। आज हम आपको यही जानकारी हदीस की रौशनी में हिंदी में बताने जा रहे हैं। ताकि भारत के आम मुसलमान मर्द और औरत को ये पता चल सके कि वह कान नाक छिदवा सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ें:Humbistari in Ramadan : रमजान में हमबिस्तरी का सही समय कौनसा है, मुसलमान जान लें

क्या इस्लाम में कान नाक छिदवाना हराम है?

जी नहीं, इस्लाम में महिलाओं के लिए नाक छिदवाना हराम नहीं है। कुरान या हदीस में ऐसा कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है जो लड़कियों को कान नाक छिदवाने से रोकता हो। हालांकि कई उलमाओँ का मानना है कि नाक कान छिदवाना केवल महिलाओं के लिए जायज है। पुरुषों को ऐसी चीजों से बचना चाहिए। क्योंकि इस्लाम में मर्द के लिए स्त्री वाली चीजें पहनना और करना नाजायज बताया गया है। रमजान में वे मर्द और खासकर युवा मुस्लिम ध्यान से सुने जो कानों में फैशन की बालियां पहनकर गाने सुनते हुए झूमते हैं। अभी भी वक्त है तौबा कर लो।

मुस्लिम मर्द कान नाक क्यों नहीं छिदवा सकते?

इस्लाम में मर्दों को महिलाओं की विशेषताओं वाले काम करने की मनाही है। जैसे सोना पहनना, चूड़ी पहनना और मेहंदी लगाना। क्योंकि ये सब काम औरतों की सुंदरता के लिए बनाए गए हैं। यही वजह है कि इस्लाम में पुरुषों के लिए नाक कान छिदवाने की इजाजत नहीं है। हज़रत इब्न अब्बास से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि जो आदमी औरतों की नकल करता है और जो औरत मर्दों की नकल करती है दोनों ही नाजायज है। इसकी बड़ी भारी सजा है। कई मर्द हजरात आजकल कानों में बालियां पहनते है जो कि हराम है।

यह भी पढ़ें:Woman Khatna : मुस्लिमों की दिल दहलाने देने वाली कुप्रथा, महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के साथ होती है ऐसी बर्बरता!

लड़कियों को इजाजत क्यों है?

मुस्लिम लड़कियों को ही अपनी नाक छिदवाने की खास छूट मिली है। क्योंकि इस्लाम में औरत को खूबसूरत दिखने का हुक्म दिया गया है। और कान नाक में बालियां, लौंग पहनने से वह खूबसूरत नजर आती है। यही वजह है कि इस्लाम में औरतों के लिए कान नाक छिदवाना हराम नहीं है। हालांकि इस्लाम में हर वो काम जिससे शरीर को तकलीफ हो मना है। मोमिन का चेहरा अल्लाह ने बनाया है और इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। हालांकि बच्चियों के कान नाक छिदवाने की भी इजाजत तब तक ही है जब तक उन्हें शदीद दर्द न हो।

इस्लाम में नाभि छेदना मना है

आजकल फैशन के दौर में कई लड़किया अपनी नाभि को छिदवा कर बाली पहन लेती है। इस्लाम में ऐसा करना मर्दों व औरतों दोनों के लिए मना है। क्योंकि नाभि पर ऐसा करने से संक्रमण फैल सकता है। वही इस्लाम में नाभि को छिपाने का हुक्म दिया गया है। तभी तो मुस्लिम महिलाओं को कपड़े ऐसे पहनने के हुक्म है जिनसे नाभि नजर न आती हो। साड़ी पहनने का चलन इसी वजह से मुस्लिम समाज में न के बराबर है। लेकिन आजकल ये चलन बदल रहा है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: Ear piercing in islamIs Nose Piercing Haramislam me kaan chidwanaislam me naak chidwanaislamic facts hindiIslamic rulings of body-piercing for womenKya Aurat Ka Naak Chidwana Sahih hainavel piercing in islamnose piercing in islampiercing in islamramzan me biwi se humbistariramzan me hambistriRamzan me Humbistariramzan me piercing in islamramzan mein humbistarWhat are the rules about piercings in IslamWhat Piercings Are Haramइस्लाम में गोदवाना छिदवाना पियर्सिंगइस्लाम में मर्द क्यों नहीं पहन सकते सोनाकान नाक में बालियां पहनना हराम इस्लामक्या इस्लाम में कान छिदवाने की इजाजत हैक्या इस्लाम में नाक छिदवाना हराम हैक्या इस्लाम में शरीर में छेद कराना जायज़ हैक्या मुस्लिम पुरुषों को अपने कान छिदवाने की अनुमति हैनाक में लौंग पहनना इस्लाममुस्लिम कान क्यों नहीं छिदवातेये 5 काम नहीं कर सकते मुस्लिम पुरुषरमजान में चूमनारमजान में नाक छिदवानारमजान में हमबिस्तरीशरीर के टैटू इस्लाम

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago