Kalki Temple
जयपुर। भारत के PM Modi ने आज कलियुग के भगवान व विष्णु के 24वें अवतार के कल्कि मंदिर (Kalki Temple) का शिलान्यास किया है। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् हैं। धमशास्त्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के पास स्थित संभल गांव में भगवान विष्णु का 10वां कल्कि अवतार (Kalki Avatar) होगा। इसी वजह से यहां पर कल्कि धाम (Kalki Dham) बनाया गया है। कल्कि धाम मंदिर का निर्माण गुलाबी बलुआ पत्थर से किया गया है। इस भव्य मंदिर में 10 गर्भगृह हैं जिसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों की प्रतिमाएं विराजमान की जा रही हैं।
सनातन धर्म-शास्त्रों के अनुसार जब जब भी धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब तक धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान भगवान विष्णु ने अवतार लिया है। धर्म-शास्त्रों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन किया गया है जिनमें से कल्कि अवतार उनका 10वां अवतार है, जो अब होगा।
यह भी पढ़ें : Ram Mandir से आए पीले चावल का इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगी खुशी
धर्म शास्त्रों के अनुसार कलियुग की शुरूआत (Kaliyug Starting Date) 3102 ईसा पूर्व से हो चुकी है। अभी कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है। पुराणों के अनुसार कलियुग का काल 4 लाख 32 हजार वर्षों का है। इसमें कलियुग के 3102+2024= 5126 साल बीत चुके हैं और 426875 साल अभी बाकी हैं। सनातन धर्म-शास्त्रों के मुताबिक कल्कि अवतार से ही कलियुग का अंत होगा। यानी कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होने में अभी करीब 426875 साल बाकी हैं। भगवान कल्कि कलियुग की समाप्ति और सतयुग के संधि काल में अवतरित होंगे।
आपको बता दें कि श्रीमद्भागवत पुराण में कल्कि अवतार (Kalki Avatr Kab Hoga) का जिक्र है। इस पुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक के अनुसार जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तब भगवान कल्कि का अवतार होगा। गणना के अनुसार भगवान कल्कि सावन महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को जन्म लेंगे। इसलिए हर साल सावन शुक्ल पंचमी को कल्कि जयंती मनाई जाती है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने जारी किया राम मंदिर डाक टिकट। Ram Mandir Dak Ticket
पुराणों के अनुसार कलियुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेकर धरती से पापियों का नाश करेंगे और फिर धर्म की विजय स्थापना होगी। इसके बाद फिर से सतयुग का प्रारंभ होगा। पुराणों के अनुसार कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के संभल गांव में होगा।
अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में कल्कि अवतार के बारे में बताया गया है। जिसके अनुसार भगवान कल्कि तीर-कमान धारण किए हुए एक घुड़सवार होंगे। कल्कि भगवान के घोड़े का नाम देवदत्त होगा जिसका रंग सफेद होगा। कल्कि अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…