राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक असम के तीन दिवसीय दौरे पर है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतिम दौरे के दिन एक नया कीर्तिमान रचा है। आज यानि 8 अप्रैल शनिवार को प्रेसिडेंट मुर्मू भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरी है। यह उड़ान तेजपुर के वायुसेना स्टेशन से 30 मिनट के लिए भरी गई। आज की यह उड़ान पूर्वोत्तर के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सुखोई 30 MKI फाइटर जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू असम दौरे के तीसरे दिन सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरने के लिए एयरफोर्स अफसरों के साथ एयरबेस पहुंचीं। इसके लिए उन्होनें वहां पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। द्रौपदी मुर्मू के इस कार्यक्रम की पहले से तैयारियां कर ली गई है। सुखोई 30 MKI की खासियत के बारे में बात करें तो यह विमान लीयुल्का एल-31 एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन से लैस है। इसकी स्पीड 2120 किमी प्रति घंटा है वहीं ऊंचाई पर जाने पर इसकी रेंज 3000 किमी होगी।
आपको बता दें कि द्रोपदी मुर्मू से पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उनसे पहले एपीजे अब्दुल कलाम भी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 से उड़ान भर चुके हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल को असम दौरे के लिए गुवाहाटी पहुंची थी जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को मुर्मू ने गुवाहटी में एलिफेंट फेस्टिवल – 2023 का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होनें प्रकृति और मानव के बीच के रिश्ते के महत्व को बताया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…