आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 25 से 27 जुलाई, 2023 तक ओडिशा में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। साथ ही यहां वे मेडिकल स्टूडेंट्स से भी बात करेंगी। मंगलवार शाम को वे भुवनेश्वर में राजभवन की नई बिल्डिंग के ब्लॉक की आधारशिला रखेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू अटूट-बंधन परिवार की ओर से आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति 26 जुलाई को कटक जाएंगी। वहां पर ओडिशा हाईकोर्ट के 75वें वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के अनुसार 26 जुलाई को वो एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और कटक के वार्षिक समारोह को भी संबोधित करेंगी।
27 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसके साथ ही प्रजापिता ब्रह्मा कुमारिस ईश्वरीय विश्व विद्यालय की इस वर्ष की थीम ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ को लॉन्च करेंगी। इस थीम के साथ राष्ट्रव्यापी सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा राष्ट्रपति ओडिशा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी। वहीं वे भुवनेश्वर के दसाबतिया में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’के लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…