Categories: भारत

जबलपुर में बोली प्रियंका गांधी, 225 महीनों की सरकार में भाजपा ने 220 घोटाले किए

मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान अपनी योजनाओं से जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करने पहुंच गई है। 12 जून को प्रियंका गांधी ने जबलपुर पहुंचकर नर्मदा पूजन के साथ एमपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्य के तमाम आला नेता शामिल हुए।  प्रियंका गांधी ने अपनी स्पीच की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे से की। उन्होंने कहा, यहां आज महाकौशल की पावन और क्रांतिकारी धरती पर खड़े होकर बहुत गर्व हो रहा है। 

 

G20 मीटिंग के दूसरे दिन पीएम मोदी का विशेष वीडियो संबोधन, भारत हरसंभव मदद को तैयार

 

18 साल से हो रहा जनता का शोषण

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान शुरु किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से आपके साथ गलत हो रहा हैं। आपका शोषण किया जा रहा है। विपक्षी अपने धन-बल से सरकारों को तोड़कर खुद की सरकार बना लेते हैं। पिछली बार कांग्रेस ने जीत हासिल की लेकिन भाजपा ने जोड़-तोड़ करके खुद की सरकार बना ली। चुनाव के समय जो वादे किए जाते हैं उन्हें भाजपा कभी पूरा करने की इच्छा नहीं रखती। प्रियंका गांधी ने इस अवसर पुरानी राजनीति को याद दिलाते हुए कहा कि हमारे नेता जो कहते थे, वो करके दिखाते थे। 

हर महीने नया घोटाला

प्रियंका ने सभा में आगे कहा, 225 महीनों की सरकार में भारतीय जनता पार्टी ने 220 घोटाले किए हैं। देखा जाए तो हर महीने एक नया घोटाला किया हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा ने तो महाकाल को भी नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सभा स्थल में 30 फीट की गदा लगाई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली और गदा को लेकर जमकर सियासत हुई थी। 
 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago