राहुल गांधी ने अमेरिकी यात्रा के छठे दिन न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिकी दौरा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। विदेश में जाकर राहुल लगातार भारतीय सरकार पर निशाना साध रहे है। 5 जून को राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में एनआरआई को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होनें कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। अगर कार चलाते समय केवल रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे तो इससे हादसे ही होंगे। इसके जरिए मोदी सरकार को ट्रेन हादसे के मामले में घेरते नजर आए।
पीएम मोदी देश की गाड़ी पीछे देखकर चलाते हैं
राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में 5 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। भाषण से पहले राहुल गांधी ने ओडिशा ट्रेन हादसे के विक्टिम्स को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उन्होनें RSS और भाजपा पर हमला करते हुए कि ये दोनों पीछे की सोच रखते हैं। उनसे कुछ भी पूछो, वो पीछे की तरफ देखने लगते हैं। अगर उनसे पूछे कि ओडिशा में ट्रेन हादसा कैसे हुआ, तो वो कहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने 50 साल पहले ये किया था।
TOP TEN – 5 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें
राहुल ने ओडिशा रेल हादसे से जोड़कर कार का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। अगर कार चलाते समय केवल रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे तो इससे हादसे ही होंगे। पीएम मोदी भी देश की गाड़ी पीछे की तरफ देखकर ही चला रहे है।
भारत में विचारधारा की लड़ाई
राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में असली लड़ाई विचारधारा की है। भारत में दो विचारधारा है। एक तरफ महात्मा गांधी की दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे की विचारधारा है। जिसका हम प्रतिनिधित्व करते हैं, हमारी विचारधारा महात्मा गांधी की है और दूसरी जिसका भाजपा और RSS प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी विचारधारा नाथूराम गोडसे की है।"
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…