Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषणों की चर्चा आज कल सभी जगह हो रही है। सदन में उनके द्वारा दिए जा रहे भाषणों की जमकर तारीफें हो रही है। क्योंकि राहुल लगातार केंद्र से अपने ही अंदाज में सवाल कर रहे हैं जिनको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में लोग सोच रहे हैं वो लोग हैं जो राहुल गांधी का भाषण (Rahul Gandhi Speech Writing Team) लिख रहे हैं जिसके पर BJP के पसीने छूट रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की अपनी एक मजबूत टीम है जिसके सदस्य मिलकर उनका भाषण तैयार करते हैं। तो आइए जानते हैं इस टीम के बारे में…
वर्तमान में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। खड़गे कही संसद सत्र के दौरान अपनी टीम की मदद से विपक्ष के लिए फ्लोर रणनीति तैयार करते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एंप्लॉयी अलंकार सवाई कई सालों से राहुल गांधी के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। वो ही राहुल गांधी की आंखें और कान हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी से मुलाकात के लिए अंतिम अनुमति उनसे ही लेनी होती है।
कौशल विद्यार्थी बिहार के ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट हैं और राहुल के बेहद करीबी हैं। विद्यार्थी 2019 में राहुल गांधी के आधिकारिक निजी सचिव बने थे। वो अधिकतर संसद सत्र या यात्रा के दौरान राहुल के साथ रहते हैं। वो राहुल गांधी और अन्य राजनीतिक नेताओं के बीच की कड़ी का काम करते हैं। कौशल ही राहुल गांधी के भाषण तैयार करते हैं।
केबी बायजू पूर्व एसपीजी अधिकारी रहे हैं और उन्होंने 2010 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वो राहुल गांधी की टीम में शामिल हो गए। बायजू राहुल गांधी के पूरे लॉजिस्टिक्स और यात्रा की देखरेख करते हैं। वो राहुल गांधी के लिए दौरे की योजनाएं भी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: राजीव गांधी के इस हथियार ने दिलाई थी कारगिल युद्ध में जीत, पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के
के सी वेणुगोपाल कांग्रेस महासचिव (संगठन) हैं और वो राहुल सबसे भरोसेमंद लोगों में शुमार हैं। वो 2017 में कांग्रेस के महासचिव बने और गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों की जिम्मेदारी संभाली।
सुनील कनुगोलू राहुल के पोल रणनीतिकार हैं। वो 2024 के लिए कांग्रेस चुनाव टास्क फोर्स का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं को कांग्रेस की कर्नाटक और तेलंगाना में जीत और गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का श्रेय दिया जाता है। वाक कांग्रेस के साथ काम करने से पहले प्रशांत किशोर के साथ थे।
श्रीवत्स राहुल गांधी का सोशल मीडिया संभालते हैं। राहुल सोशल मीडिया पर क्या लिखेंगे, इसको लेकर वो ही राय देते हैं। श्रीवत्स 2021 में गांधी की टीम में शामिल हुए थे।
टैगोर तमिलनाडु से 3 बार के लोकसभा सांसद रहे चुके हैं और वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक हैं। टैगोर राहुल के भरोसेमंद साथी हैं जो दक्षिण भारत के इनपुट उन्हें देते हैं।
सांसद गौरव लोकसभा में विपक्ष के उप नेता होने के साथ ही गांधी के करीबी हैं। गोगोई अब संसद के अंदर कांग्रेस की प्रमुख आवाज़ों में से एक हैं और जिनको राहुल का समर्थन प्राप्त है।
सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख हैं और दशकों से गांधी परिवार के करीबी हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। हालांकि, अब वो अध्यक्ष के रूप में वापस आ चुके हैं। पित्रोदा ही राहुल की विदेश यात्राओं को संभालते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…