Categories: भारत

भारतीय रेलवे परियोजना के तहत मिजोरम में बन रहा रेलवे पुल धराशायी, 17 श्रमिकों की मौत

  • हादसे के समय 40 श्रमिक मौजूद
  • भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा है निर्माणाधीन पुल
  • मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने जताया दुख

 

मिजोरम की राजधानी आईजोल में बुधवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के इसमें फंसे होने की सूचना मिली है। खबरों के मुताबिक यह पुल सालों से निर्माणाधीन है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है। यंग मिजो एसोसिएशन की सैरांग शाखा ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़े: चंद्रयान 3 पर सबसे पहले पाकिस्तान से आई बधाई! पढ़िए भारत के दुश्मन देश ने क्या कहा

 

हादसे के समय 40 श्रमिक मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल से लगभग 21 किमी दूर सैरांग इलाके के पास बुधवार सुबह 11 बजे यह हादसा हुआ। यहां पर एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह जाने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के समय पुल पर 40 श्रमिक निर्माण कार्य कर रहे थे। पुल ढहने से अभी भी कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक "मलबे से अब तक सत्रह शव बरामद किए जा चुके हैं…कई अन्य अभी भी लापता हैं।

 

यह भी पढ़े: बिजली को लेकर संकट मोचक बने हनुमान! गहलोत सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

 

भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा है निर्माणाधीन पुल

जानकारी के अनुसार वर्तमान में सैरांग से आइजोल तक रेलवे कनेक्टिविटी के लिए पुल का काम चल रहा है। यह निर्माणाधीन पुल पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा था। कई सालों से इसका काम चल रहा है। 

 

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोशल मीडिया पर पुल ढहने को लेकर दुख जताया है। उन्होनें लिखा, "मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।" एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, " अभी तक हादसे की वजह और दुर्घटना के समय मौजूद श्रमिकों की संख्या के बारे में वास्तविक जानकारी नहीं मिली है। 

Morning News India

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 घंटे ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago