Categories: भारत

दौसा: विवाह मंडप में फेरों के दौरान हुआ कांड, लोगों ने खुलवा लिए दूल्हे के कपड़े

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले से एक शादी की ऐसी खबर सामने आई है जो सबको चौंकाने वाली है। दारअसल, एक लड़की की शादी थी जिसमें शहनाई बज रही थी, लोग विवाह में खाना खा रहे थे। दुल्हन भी सजी हुई थी। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और मारपीट होने लगी। इसी दौरान दूल्हे के कपड़े खुलवा दिए गए। मंडप में ही दूल्हा नंगे बदन दिखाई दिया। उसकी शेरवानी और साफा दूर पड़े हुए थे। हालात ऐसे हो गए दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानिए फिर क्या हुआ?

 

500 रुपए प्रतिमाह पेंशन ने बदली राजस्थान के शिवराज सांखला की जिंदगी, ऐसे हासिल की सफलता

 

ऐसे मचा शादी हड़कंप
आपको बता दें कि यह मामला दौसा जिले के नांगल- मीणा गांव का है। यहां 1 मई को झुथाहेड़ा गांव के युवक वीरेंद्र मीना की शादी थी। नांगल-मीणा गांव में युवक शादी के दिन बारात लेकर पहुंच गया। लड़की वालों ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। दुल्हन का घर पूरी तरह सजा हुआ था, टेंट और स्टेज भी लगा हुआ था। फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर डांस हो रहा था। शहनाई की आवाज भी गूंज रही थी। साफा और शेरवानी में दूल्हे ने शादी के पांडाल में एंट्री भी की। बस इसके बाद बवाल मच गया।

 

PM मोदी अब फिर राजस्थान के सिरोही से भरेंगे हुंकार, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे ये पावर डोज

 

दूल्हे ने की गाड़ी की मांग
ये वो समय था जब दूल्हे वीरेंद्र मीना को मंडप में फेरों के लिए ले जाया गया। इसी बीच दूल्हे के पास एक फोन आया और उस फोन के बाद उसने अपने साफे को दूर फेंक दिया और शादी से इनकार कर दिया। जैसे ही दूल्हे ने शादी से इनकार किया तो पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि, कुछ देर बाद ही वहां मारपीट के हालात हो गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके साथ आए कुछ लोगों संग मारपीट भी की।

 

राजस्थान के किसान जमकर कराएं अपनी गाय—भैंसो का बीमा, सरकार देगी प्रीमियम

 

उतरवा दिए दूल्हे के कपड़े
यह वाकया देख लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे वीरेंद्र को घेर लिया और शेरवानी खुलवा ली। इस दौरान दूल्हा नंगे बदन नजर आया। वहीं शादी को लेकर जहां कुछ समय पहले हंसी खुशी का माहौल था, वहां तनावपूर्ण स्थिति हो गई। बाराती पक्ष के साथ मारपीट की सूचना के बाद मंडावर और महुआ थाना पुलिस नांगल मीणा गांव पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। साथ ही दूल्हे को शर्ट पहनाई गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों की ओर से लंबी समझाइश बैठक हुई। जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने इस शादी को नहीं करने का फैसला लिया। साथ ही दुल्हन पक्ष के शादी समारोह में खर्च हुई राशि की भुगतान भी दूल्हे पक्ष की तरफ से किया गया।

 

हंसते-हंसते रुला गई दुकानदार को दो महिलाएं 

 

पुलिस ने संभले हालात
इस तरह दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन को लिए ही बैरंग वापस लौट गए। लेकिन मामले में एक और स्टेप था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के लिए फिर लड़के की तलाश की। आखिर में दुल्हन की नए सिरे से शादी करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन संग शादी के लिए दूसरा दूल्हा भी तैयार हो गया। अब शादी की तैयारियां फिर से शुरू की गई हैं।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago