Rakat Meaning: रमजान का पाकीजा महीना चल रहा है। आज रमजान का दूसरा जुम्मा है। इस्लाम में पांच स्तंभ हैं, जिनमें नमाज, ईमान, रोजा, जकात और हज पर जोर दिया जाता है। नमाज दिन भर में पांच वक्त पढ़ी जाती है। कई बार आपने सुना होगा कि फला रकात नमाज फर्ज है और फला रकात सुन्नत है। हम आपको रकात के बारे में हिंदी में जानकारी देने जा रहे हैं। रकात किसे कहते हैं और नमाज में इसका क्या महत्व हैं, ये सब आपको यहां बताएंगे। कई मुसलमानों को रकात का मतलब (Rakat Meaning) नहीं पता होता है। रमजान के महीने में हम आपकी इस्लामी नोलेज में इजाफा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुआओ में याद रखें।
यह भी पढ़ें: Jumma Namaz Rakat: जुम्मे की नमाज में कितनी रकात पढ़ी जाती हैं, मुसलमान नोट कर लें
इस्लाम में नमाज के कुछ खास अरकानों के समूह की गिनती को रकात या रकअत कहते हैं। यानी रकात से ही नमाज का सिस्टम समझा जा सकता है। नमाज में सज्दा कयाम और रुकू का एक सिस्टम होता है जिसे रकाअत कहते हैं। हर नमाज में फिक्स रकात होती है। पांचों नमाजों में अलग अलग रकात होती हैं।
दिन भर में पांच नमाज अदा की जाती हैं। सुबह की नमाज को फज्र की नमाज कहते हैं। इसमें चार रकात होती हैं। दो सुन्नत और दो फर्ज। दोपहर की नमाज यानी जुहर की नमाज में 12 रकात होती हैं। असर की नमाज में 8 रकात होती हैं। वही मगरिब की नमाज में 7 रकात होती हैं। रात की नमाज यानी इशा की नमाज में 17 रकात होती है। वही जुम्मे की नमाज में 14 रकात होती हैं।
यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 23 मार्च 2024, बारहवीं सेहरी कब होगी!
जौहर की नमाज में वैसे तो 12 रकात होती हैं। लेकिन जुम्मे में कुल 14 रकात होती हैं। जिनमें से 4 सुन्नत (मोअक्कदा), 2 फ़र्ज़ (अनिवार्य), 4 सुन्नत (घेर-मोअक़दा), 2 सुन्नत (मोअक़्दा), 2 नफ़ल हैं। जुम्मे की नमाज़ में 14 रकअत पढ़ने के बाद ही पूरा सवाब मिलता है। कई लोग केवल दो फर्ज पढ़ते ही मस्जिद से बाहर आ जाते हैं। खुदारा ऐसा न किया करें, नमाज को पूरी रकात में अदा करें तभी मुकम्मल सवाब मिलेगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…