Categories: भारत

राम नगरी अयोध्या में बनेंगे दो ‘विश्व रिकॉर्ड’, 1111 शंखों का होगा वादन

 

Ayodhya Ram Mandir Latest Update: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 'रामलला' की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां भी अयोध्या में मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों भी जोरों-शोरों से चल रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से राम मंदिर के लिए आस्था समर्पित कर रहा है। देशभर से कई तरह की चीजें निर्मित होकर अयोध्या भेजी जा रही है। 

 

1111 शंखों का होगा वादन 

 

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि प्राण प्रतिष्ठा समारेाह के दिन श्रीराम जन्मभूमि में 1111 शंखों का वादन किया  जाएगा। ऐसा कर एक विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित होगा। इस दौरान ही सामूहिक सरयू आरती व सौष्ठव कलाओं के प्रदर्शन का विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया जाएगा। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के आरंभ से पहले शंख बजाने से ईश्वर की कृपा बरसती है। इसकी ध्वनि से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

यह भी पढ़े: श्री राम ने ली थी 'सरयू नदी' में जल समाधि, तभी से जुड़ गया एक बड़ा रहस्य

 

धर्म नगरी अयोध्या होगी राममयी 

 

25 पौराणिक स्थलों व चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से पूरी अयोध्या नगरी को राममय करने की तैयारियां चल रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए जाने वाले मंच भी रामायण से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित करते नजर आने वाले है। धर्म नगरी अयोध्या एक बार फिर जगमगाने वाली है। 

 

यह भी पढ़े: Ram Mandir: रामलला नहीं करेंगे अयोध्या भ्रमण, वजह का खुलासा हुआ

 

विश्वभर में गूंज रहा राम नाम 

 

रामभक्ति का माहौल न सिर्फ अयोध्या में बल्कि पूरे देशभर में फैला हुआ है। भारत से बाहर विदेशों में भी सनातन में विश्वास रखने वाले लोग राम जी का गुणगान कर रहे है। कई तस्वीरें और ख़बरें तेजी से वायरल है, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि राम नाम का जयकारा विश्वभर में गूंज रहा है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago