जयपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रामलला को पान का स्पेशल भोग (Ram Mandir Bhog) लगाया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12:30 और 8 सेकेंड से लेकर 12:30 और 32 सेकेंड तक का है। आपको बता दें कि इस दौरान रामलला को 151 पान का भोग लगाया जाएगा। रामलला के लिए ये पान बनारस से मंगवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: फ्री में Ram Mandir Ringtone Download यहां से करें, मजा आ जाएगा
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्हें 151 बनारस के पान का भोग (Ram Mandir Paan Ka bhog) लगाया जाएगा। यह पान बनारस के रिंकू चैरसिया बनाएंगे जिनकी 2 पीढ़ियां रामलला को पान का भोग भेजती है। रामलला के लिए 151 पान के अलावा 1000 अन्य पान भी मंगवाए गए हैं। ये पान रामभक्तों में बांटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Whatsapp DP : सबकी व्हाट्सएप डीपी के लिए मेरे राम, यहां से करें Download
सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान भगवान को पान का भोग (Ramlala ko paan ka bhog) लगाना महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि पान के पत्तों के बिना धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं होते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और दानवों ने समुद्र देव का पूजन किया था। इस पूजा में पान के पत्ते का उपयोग किया गया था, इसी वजह से धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ में पान के पत्ते का यूज किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि पान के पत्ते में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। पान के पत्ते के ऊपरी हिस्से में इंद्रदेव का वास माना गया है। वहीं, मध्य भाग में देवी सरस्वती और निचले भाग में माता लक्ष्मी का वास माना गया है। पान के ही अंदर और बाहरी हिस्से में भगवान विष्णु और भगवान शिव वास होता है। इसी वजह से पान के पत्ते को सबसे शुद्ध और शुभ माना जाता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…