Ramadan 2024 Day 30 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 10 अप्रैल 2024 को रमजान का आखिरी रोजा यानी 30वां रोजा है। आज 10 अप्रैल 2024 बुधवार को तरावीह नहीं होगी क्योंकि आज शाम 7 बजे ईद का चांद नजर आ जाएगा। ईद का चांद नजर आते ही ऐतिकाफ वालों को भी इज्जत और एहतराम के साथ इबादतगाह से बाहर निकाला जाता है। 30वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। भारत में ईद का चांद आज शाम 10 अप्रैल 2024 को नजर आ जाएगा। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को हुई हैं। इन पांच विषम रातों में से कोई एक लैलतुल कद्र की रात थी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिला। परसों 8 अप्रैल को आखिरी शबे कद्र थी। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज बुधवार के दिन 10 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 Day 30 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं। आज आखिरी रमजान है। आप सबने हमारे सेहरी इफ्तार टाइम लेख को बहुत प्यार दिया इसके लिए हम आपको शुक्रगुजार है। अल्लाह हम सबको अगला रमजान देखने की तौफीक़ नसीब अता फरमाएं। आमीन
यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 10 अप्रैल 2024, 30वीं सेहरी कब होगी!
1. दिल्ली – Sehri 04:40 AM; Iftar: 06:49 PM
2. मुंबई – Sehri: 05:07 AM; Iftar: 07:02 PM
3. कोलकाता – Sehri: 04:03 AM; Iftar: 05:57 PM
4. चेन्नई – Sehri 04:42 AM; Iftar: 06:32 PM
5. जयपुर – Sehri 04:47 AM; Iftar: 06:57 PM
6. लखनऊ – Sehri: 04:30 AM; Iftar: 06:35 PM
7. हैदराबाद – Sehri: 04:51 AM; Iftar: 06:55 PM
8. बेंगलुरु – Sehri: 04:50 AM; Iftar: 06:48 PM
9. आगरा – Sehri: 04:39 AM; Iftar: 06:49 PM
10. पटना – Sehri: 04:13 AM; Iftar: 06:25 PM
यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 29 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 9 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
30वां रमजान इस पाकीजा महीने का 30वां दिन तथा तीसरे अशरे का आखिरी दिन है। 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही आखिरी मौका है। रमजान की आखिरी रात में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे। 30वें रमजान को इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें।
चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और बरेली तथा हैदराबाद में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 10 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में ईद हो चुकी है। जबकि भारत में 10 अप्रैल को 30वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद कल 9 अप्रैल 2024 को नजर आ चुका है। जबकि अपने यहां ईद का चांद आज शाम 10 अप्रैल को नजर आने की संभावना है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…