Ramadan 2024 Hindi: माहे मुबारक का चांद कल नजर आ चुका है। भारत में आज 12 मार्च 2024 को पहला रोजा रखा गया है। रमजान के पाकीजा महीने में कुछ अदब और उसूल हैं, जिनका पालन करना हर मुस्लिम के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर रोजे की हालत में आपने कोई हराम काम कर लिया तो अल्लाह का कहर आप पर नाजिल हो सकता है। Ramadan 2024 Hindi सीरीज में हम आपको बताएंगे कि रमजान में कौनसे 5 काम नहीं करने चाहिए। ताकि आप पर रमजान का महीना रहमत बनकर सुकून अता करें।
यह भी पढ़ें: Ramzan me Humbistari: रोजे की हालत में बीवी के साथ ये काम मत कर लेना, वरना बर्बाद हो जाओगे!
बीवी के साथ रोजे की हालत में हमबिस्तरी न करें। इससे न केवल रोजा टूटता है, बल्कि अल्लाह का गजब भी आप पर नाजिल हो सकता है। रोजा खोलने के बाद से लेकर सेहरी के पहले तक आप बीवी के साथ सहवास कर सकते हैं। लेकिन उसके तुरंत बाद नहाना यानी गुस्ल करना बहुत आवश्यक है।
रोजेदार का झूठ बोलना रब के यहां नाकाबिले कुबूल है। रोजे की हालत में कभी भी किसी से झूठ नहीं बोले। इससे रब नाराज होता है। इस्लाम में वैसे ही झूठ बोलना बहुत ज्यादा बड़ा गुनाह माना गया है।
रोजे की हालत में अगर आप किसी की चुगली करतें है तो यह सबसे बदतरीन अमल है। क्योंकि चुगली करना इस्लाम में ऐसा है जैसा अपने मरे हुए भाई का मांस खा रहा हो। रोजा हो या बगैर रमजान हो कभी भी किसी की पीठ पीछे बुराई या चुगली न करे। गीबत करने से अल्लाह नाराज होता है।
यह भी पढ़ें: Roze mein Jhoot Bolna: रमजान में झूठ बोलने वाले सावधान, मिलेगी ये भयानक सजा!
रमजान के महीने में गलत काम करने की मनाही है। यानी आंख से गलत नहीं देखना है, कान से गलत नहीं सुनना है, ज़ुबान से गंदा नहीं बोलना है। यानी रमजान में आपको गांधी जी के तीन बंदर बनकर रहना है। नहीं तो ऐसे रोजे का कोई मतलब नहीं जिसमें आप भूखे प्यासे रहकर भी गुनाह वाले अमल कर रहे हैं।
इस्लाम में लड़ाई झगड़ा बदतरीन अमल है। रोजे की हालत में किसी से भी झगड़ा नहीं करना चाहिए। वरना रब की बारगाह में आपके लिए गुनाह लिख दिये जाते हैं। इस्लाम में लड़ाई फित्ना फसाद करने वाले को अल्लाह के कहर का शिकार होना पड़ता है। तो इन बातों का खास ख्याल रखें। रोजा केवल जिस्म का ही नहीं बल्कि रूह का भी रखें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…