भारत

Ramadan 2024 Hindi: शबे बारात के बाद आ गया पवित्र महीना, मिलेगी सीधे जन्नत में एंट्री!

Ramadan 2024 Hindi:शबे बारात के बाद अब मुस्लिम बंधु पवित्र महीने रमजान की तैयारी में लग गये हैं। वही माहे रमजान का पाकीज़ा महीना जिसमें एक के बदले 700 नेकियां मिलती हैं। हर वक्त आसमान से मौला की रहमत बरसती है। रमजान के पाक महीने में मुसलमान तीस दिन के रोजे रखते हैं। साथ ही हर बुराई से बचते हैं। इस महीने कोई गलत काम नहीं किया जाता है। भारत में 10 मार्च 2024 को रमजान का चांद नजर आ सकता है। यानी दो हफ्ते बाद ये पवित्र महीना शुरु होने जा रहा है। कहा जाता है कि जिसकी मौत रमजान (Ramadan 2024 Hindi) में होती है, उसे सीधे जन्नत में एंट्री मिलती है।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: भारत में रमजान कब से है, तारीख नोट कर लें!

आ रहा है रमजान का महीना

शब ए बारात के त्योहार के बाद अब मुसलमान पवित्र महीने Ramadan का इंतज़ार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पहला रोजा 11 मार्च या फिर 12 मार्च 2024 को होगा। मुस्लिम बंधु रमजान के पाकीजा महीने में कोई भी गलत काम नहीं करते हैं। बल्कि इस महीने में लौ लगाकर अल्लाह ही की इबादत में रम जाते हैं। दिन रात नमाज और जिक्र में मशगूल रहते हैं। कुरआन शरीफ की खास तिलावत यानी पाठ इस Ramadan के महीने में की जाती है।

क्या है कुरआन से कनेक्शन?

मान्यता है कि कुरआन शरीफ पैगंबरे इस्लाम पर इसी महीने में उतरी थी। इसीलिए मुस्लिम बंधु माहे रमजान में कुर्आन मजीद की खास तिलावत करते हैं। रोजे रखने के बाद कुरआने पाक की तिलावत की जाती है। झूठ फरेब और चुगली से रमजान में खास परहेज किया जाता है। बताया जाता है कि इस महीने में जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। शैतान को कैद करके दरिया में फेंक दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shab e Barat Shayari: शबे बारात को भेजे ये 5 शायरी, मौला की रहमत बरसेगी!

रमजान में बरसती है रहमत

रमजान के महीने में आसमान से दिन रात मौला की रहमत बरसती रहती है। तीस रोजे जिसने भी रखे हैं, उसकी मगफिरत वाजिब हो जाती है। पूरा महीना तीन हिस्सों में तक्सीम किया गया है। पहला हिस्सा बरकत का है, दूसरा मगफिरत का और तीसरा जहन्नम की आग से खुलासी का होता है। भारत में 11 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। वही अरब मुल्कों में 10 मार्च 2024 को पहला रोजा रखा जाएगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago