Ramadan 2024: माहे रमजान में बस दो दिन बाकी है। मुस्लिम भाई बहिन खुशियां मना रहे हैं। पाकीजा महीने में गुनाह नेकियों में बदल दिये जाएंगे। रमजान के रोजे रखकर मोमिन अपनी बख्शिश करवा सकते हैं। सुबह सेहरी करके पूरा दिन भूख प्यास बर्दाश्त करने के बाद मौला की बारगाह में बंदा जब रोजे की हालत में दुआ मांगता है तो अल्लाह तआला फरिश्तों के सामने अपने बंदे की तारीफ करते हैं तथा उसके सारे पाप माफ कर देते हैं। इस साल 2024 में भारत में रमजान का चांद 11 मार्च को नजर आ सकता है। यानी 12 मार्च की सुबह पहली सेहरी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां 22 घंटे का रोजा (Ramadan 2024) होता है। जी हां, सुनकर जान ही निकल गई होगी कि इतनी देर प्यासा और भूखा कोई इंसान कैसे रह सकता है। लेकिन हम आपको बताएंगे कि वो कौनसा मुल्क है जहां के मुसलमान 22 घंटे का रोजा रखकर भी काम कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Ramadan in Arctic: जिन देशों में सूरज नहीं डूबता वहां रमजान के लिए ये हैं नियम, मुसलमान भी नहीं जानते!
आइसलैंड वो देश है जहां साल 2019 में 22 घंटे का रोजा रखा गया था। इस साल भी आइसलैंड में विश्व स्तर पर सबसे लंबा रोजा रहने का अनुमान है। यहां साल 2024 में Ramadan 18 घंटे से ज्यादा का रहेगा। आइसलैंड में दिन के मुकाबले रात छोटी होती है। यहां दिन 18 घंटे और रात 6 घंटे की ही होती है। इसके बाद फिनलैंड, स्कॉटलैंड, कनाडा का नंबर आता हैं। इन देशों में भी रमजान की अवधि 17 से 18 घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। दुनिया में सबसे छोटे रोजे की बात की जाए तो न्यूजीलैंड, चिली और अर्जेंटीना का नाम इसमें आता है। इन देशों में रोजा करीब 12 घंटे का होने वाला है।
बात करें हमारे एशियाई देशों की तो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, और इंडोनेशिया में Ramadan 2024 की अवधि 13 से 15 घंटे तक रहेगी। भारत में पहला रोजा 12 मार्च की सुबह को 5 बजकर 17 मिनट पर रखा जाएगा। यानी इससे पहले खाना खा ले। इफ्तारी की बात करें तो ये 6 बजकर 23 मिनट पर होगी।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!
अरब देशों का टाइम जोन भारत से अलग है, यही वजह है कि हमारे यहां चांद अगले दिन नजर आता है। वहां एक दिन पहले ही रमजान या ईद का चांद दिख जाता है। इस साल सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च 2024 को दिखने की प्रबल संभावना है। भारत में 11 मार्च की शाम को Ramzan Ka Chand नजर आ सकता है। अरब देशों में रोजे की अवधि 16 घंटे हो सकती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…