भारत

Ramadan 2024: भारत में रमजान कब से है, तारीख नोट कर लें!

Ramadan 2024:कल भारत में शबे बारात का त्योहार मुस्लिम समाज ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। शाबान के महीने के बाद अब रमजान का पवित्र महीना आने वाला है। शाबान की आज 16 तारीख है। तो आज से 13 या 14 दिन बाद माहे रमजान (Ramadan 2024) का चांद भारत में नजर आ सकता है। अरब देशों में एक दिन पहले रोजे शुरु हो जाते हैं। चूंकि रमजान का चांद भारत में अगले दिन नजर आता है, इसीलिए ईद भी भारत में एक दिन बाद मनाई जाती है। तो चलिए हम आपको साल 2024 में रमजान कब से शुरु है वो सही तारीख बता देते हैं, ताकि आप अभी से माहे रमजान की तैयारी में जुट जाए।

यह भी पढ़ें: Shab E Barat Kab Hai 2024: भारत में इस रात को मनेगी शब ए बारात, भूल न जाना!

Ramadan 2024 कब है?

माहे रमजान (Ramadan 2024) मुसलमानों के लिए सबसे पाकीजा और मुकद्दस महीना माना जाता है। इस पाक महीने में मुस्लिम बंधु 30 दिन के रोजे रखते हैं। इस दौरान रात में खास किस्म की नमाज तराबीह भी पढ़ी जाती है। बुराई से बचकर रहा जाता है। साथ ही कुरआन शरीफ की जमकर तिलावत की जाती है। इस साल शबे बारात 25 फरवरी को मनाई गई है। ऐसे में शब-ए-बारात से ठीक 15 दिन या 14 दिन बाद रमजान का चांद दिख जाता है। यानी इस साल 2024 में Ramadan 11 मार्च या फिर 12 मार्च से शुरु हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Daily Wazifa in Hindi: परीक्षा में फुल नंबर लाने का पावरफुल वजीफा, ये पढ़कर Exam देने जाए!

रमजान का मतलब क्या है?

अरबी भाषा में रमजान का मतलब है जलाना, यानी इस महीने में गुनाह जल जाते हैं। नेकियों में इजाफा किया जाता है। जहन्नम से रोजाना हजारों लोग जन्नत में ट्रांसफर कर दिये जाते है। इस महीने में अल्लाह की खास रहमत बरसती रहती है। जो शख्स रमजान (Ramadan 2024) के 30 रोजे रखता है, उस पर दोजख की आग हराम कर दी जाती है। साथ ही इस महीने में नमाजों को भी खास एहतिमाम किया जाता है।

रोजे के अलावा और क्या?

माहे रमजान (Ramadan 2024) में रोजे के साथ ही तरावीह की नमाज और जकात देने का भी हुक्म है। जकात गरीबों को दी जाती है। अपनी कमाई का 2.5 फीसदी हिस्सा मुस्लिम जकात के रूप में देते है। साथ ही रमजान के महीने में रात की ईशा की नमाज के बाद 20 रकाअत तराबीह की विशेष नमाज अदा की जाती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago