Ramadan and Ramzan: रमजान का महीना पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। 12 मार्च 2024 से शुरु हुआ ये महीना 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इन दिनों आपने देखा होगा कि लोग रमज़ान को रमदान कहने लग गए हैं। कई लोग समझते हैं कि रमजान अरबी में बोला जाता है, जिसे अंग्रेज़ी में Ramadan या रमादान कहते हैं। जबकि हकीकत बिल्कुल अलग है। गैर मुस्लिम तो क्या खुद मुसलमानों को भी इसका कन्फयूजन है। दुबई और सऊदी जैसे खाड़ी देशों में रमदान बोला जाता है, जबकि भारत पाकिस्तान में रमज़ान लोकप्रिय है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि सही उच्चारण कौनसा है। ताकि आप भी रमदान और रमजान के बीच अंतर समझ सकें। Ramadan and Ramzan में क्या अंतर है ये ज्यादातर मुसलमान जानते तक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: UAE Ramadan 2024: दुबई में क्या है सेहरी इफ्तार का टाइम, भारत से है कितना अलग!
दरअसल ये सारा लोचा लफ्जों का है। रमजान उर्दू लफ्ज़ है और रमादान अरबी जुबान का शब्द है। अरबी भाषा की वर्णमाला में एक अक्षर यानी हर्फ़ है ‘ज़्वाद’ जिसका हिंदी और अंग्रेजी में कोई समानांतर अक्षर नहीं है। इस हर्फ को अंग्रेजी में जेड (Z) के बजाय डी की संयुक्त ध्वनि (ḍād) के साथ बोला जाता है। बस इसीलिए अरबी में इसे रमजान की बजाय रमादान बोला जाता है।
चूंकि भारत में उर्दू प्रचलित है तो यहां पर और पाकिस्तान में रमज़ान बोला जाता है। लेकिन दुबई,कतर,कुवैत, और सऊदी अरब में आज भी रमदान ही प्रचलित है। क्योंकि वहां पर अरबी भाषा चलती है। तो कुल मिलाकर इन दोनों शब्दों में केवल उच्चारण का फर्क है। दोनों ही शब्दों का मतलब रमजान के महीने से है। फ़क़त जो भी बोलो दिल से बोलो।
यह भी पढ़ें: Saudi Arabia Ramadan: रमजान में सऊदी अरब में मचा हड़कंप, हजारों महिलाएं हुई गिरफ्तार!
इसी तरह कई कुरानी आयतों के हिंदी तर्जुमे में यही समस्या सामने आती है। जहां भी ज़्वाद का स्वर आता है, वहां भारत के लोग द पढ़ते हैं, वही इंग्लिश में इसे डी उच्चारित किया जाता है। जैसे सूराह फातिहा में आखिर में वलद्वालिन को कई लोग वलज्वालीन उच्चारित करते हैं। भारत में उर्दू ज्यादा चलती है, जबकि दुबई और अरब देशों में अरबी भाषा का चलन है। अब अगर कोई आपसे रमदान मुबारक कहे तो चौंकना मत। क्योंकि इंटरनेट पर गूगल भी रमदान को भी ज्यादा सर्च में दिखाता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…