Ramadan Myths Hindi: माहे रमजान का चांद भारत में आज 11 मार्च 2024 को नजर आने वाला है। अरब में कल चांद दिख चुका है। रमजान के दिनों में रोजेदारों को कई बातों को खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे की रोजा टूटे नहीं और न ही मकरूह हो। लेकिन कई गलतफहमियां तो खुद रोजेदारों ने फैला रखी हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि किन चीजों से रोजा नहीं टूटता है, ताकि आप सुकून से अल्लाह की इबादत में मसरूफ हो सकें। इस लेख में आपको Ramadan Myths Hindi में मिलेंगे ताकि आप जान पाएं कि किन वजहों से रोजा नहीं टूटता है। याद रखें कि अल्लाह हर गलती माफ कर देता है, लेकिन जानबूझकर किए गुनाहों की सख्त सजा है।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!
रोजे की हालत में अगर आप खुद का थूक या लार निगल लेते हैं तो आपका रोजा नहीं टूटता है। लेकिन ज़माने में यही भ्रांति फैली हुई हैं कि थूक निगलते ही रोजा टूट जाता है। हां यदि आप किसी दूसरे शख्स का थूक गलती से निगल जाते हैं तो रोजा टूट जाता है। ये जानकारी गैर मुस्लिमों तक भी पहुंचाएं ताकि उन्हें भी रमजान को लेकर फैली गलतफहमियां दूर करने का मौका मिल सके।
आंखों में सुरमा और बदन पर इत्र की खुशबू लगाने से कभी भी रोजा नहीं टूटता है। लोगों को लगता है कि खुशबू या फिर आंख में सुरमे के कतरे जाने की वजह से रोजा टूट जाता है। लेकिन ये केवल एक मिथक है। सुरमा और इत्र लगाना तो हुजूर की सुन्नत है। ठीक ऐसे ही अगर रोजे की हालत में इंजेक्शन लगाने की जरूरत पेश आए तो रोजा नहीं टूटता है।
अगर रोजे की हालत में उल्टी हो जाए तो उससे रोजा (Ramadan Myths Hindi) नहीं टूटता है। बल्कि अगर जानबूझकर उल्टी की जाए तब रोजा टूटने का खतरा होता है। सेहरी में ज्यादा नहीं खाना चाहिए वरना उल्टी होने का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Roze mein Jhoot Bolna: रमजान में झूठ बोलने वाले सावधान, मिलेगी ये भयानक सजा!
नाखून चबाने से रोजा नहीं टूटता है। लेकिन ये गलत आदत है। इस्लाम में नाखून चबाने को लेकर सख्त मनाही है। इससे घर में रिज्क की तंगी आती है और हाज्मा भी खऱाब होता है। नाखून चबाने से वहां जमी गंदगी पेट में पहुंच जाती है। यही वजह है कि नबी ए करीम ने नाखून चबाने की आदत को बहुत गलत बताया है।
अगर रोजे की हालत में आपने भूल से कुछ खा लिया या पी लिया तो आपका रोजा नहीं टूटता है। हां जानबूझकर कोई कुछ खाने पीने की कोशिश करें तो उसका रोजा टूटना तय है। ये अहम जानकारी मुस्लिम बंधुओँ के साथ ही बाकी भाइयों तक भी पहुंचाएं ताकि रमजान को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां (Ramadan Myths Hindi) दूर हो सके।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…