भारत

Ramadan Taraweeh: रमजान में ताज महल में रात के समय होगा ये काम, केवल आगरा वालों को मिलेगी एंट्री!

Ramadan Taraweeh: मोहब्बत की नायाब निशानी ताज महल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आगरा आते हैं। कुछ लोग चांदनी रात में ताज के दीदार करने को आते हैं। लेकिन साल में एक महीना ऐसा भी आता है, जब ताज महल पूरे 28 दिन तक रात में भी खुलता है। हालांकि रात में प्रवेश सिर्फ आगरा के ही लोगों को मिलता है। ताजमहल रमजान के महीने में रात के वक्त तरावीह की नमाज (Ramadan Taraweeh) के लिए खुलता है। शाम को ताजमहल बंद होने के बाद जब सभी पर्यटक चले जाते हैं, उसके आधे घंटे बाद रात में Ramadan की Taraweeh तरावीह की नमाज के लिए ताजमहल दुबारा खुलता है। तो चलिए जानते है इस अनोखे रात्रि दर्शन के बारे में।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में रमजान की रौनक नजर आने लगी, खजूर, टोपी, सुरमे और इत्र की डिमांड बढ़ी!

ताज महल में रमजान की नमाज होगी

(Ramadan Taraweeh in Taj Mahal)

रमजान के महीने में जैसे ही चांद नजर आता है तरावीह की नमाज रात के समय शुरु हो जाती है। ताज महल में रमजान के दौरान 28 दिन तक Taraweeh की नमाज अदा की जाती है। हालांकि इसमें केवल आगरा के मूल निवासी ही नमाज पढ़ने आ सकते हैं। सभी नमाजियों की एंट्री की जाती है, उनको गेट पर एंट्री से पहले अपना पूरा विवरण और पहचान पत्र की फोटोकॉपी देनी पड़ती है।

कड़ी सुरक्षा के बीच होती है Taraweeh

ताज महल में तरावीह की नमाज एएसआई के अधिकारियों और सीआईएसएफ के जवानों की कड़ी सुरक्षा निगरानी में होती है। इस दौरान Taraweeh की नमाज में आने वाले लोगों की कड़ी जांच की जाती है। नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर खास इंतजामात किए जाते है। तरावीह की नमाज दो घंटे चलती है, उसके तुरंत बाद ही सभी नमाजियों को ताज महल से बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: रमजान में महिलाएं ऐसे कपड़े पहने, गुनाह नेकियों में बदल जाएंगे!

रमजान में ताज महल का दीदार

रमजान के दौरान ताज महल का रात्रि दर्शन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। ताजमहल केवल नमाजियों के लिए रात के समय खुलता है। ताज के गेट पर एक रजिस्टर रखा जाता है, जिसमें लोकल नमाजियों के आने-जाने का समय और आधारकार्ड, मोबाइल नंबर, घर का पता आदि जानकारी दर्ज की जाती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि 11 मार्च 2024 को चांद नजर आते ही ताज में रात्रि दर्शन बंद हो जाएगा। 28 दिन तक रात के समय केवल तरावीह की नमाज के लिए ताजमहल खोला जाएगा।

11 मार्च को हो सकती है पहली तरावीह

चांद के दीदार के हिसाब से 11 या 12 मार्च को पवित्र रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। रमजान के पहले दिन से ही रोजा, नमाज, इबादत और तसवीह का सिलसिला शुरू हो जाता है। चांद दिखते ही रात के समय पहली तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इसमें 20 रकाअत होती है, ये ईशा की नमाज के बीच में पढ़ी जाती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago