Ayodhya Ram Mandir: वैसे तो हिंदू ग्रंथों की शुरुआत ऊं या श्री गणेशाय नम: से होती है। लेकिन उत्तरप्रदेश के रामपुर की 'रजा लाइब्रेरी' में एक ऐसा हिंदू ग्रंथ 'रामायण' रखी है, जिसकी शुरुआत 'बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम' से होती है। यह रामायण फारसी में लिखी गई है। इस रामायण का संस्कृत से फारसी में अनुवाद सुमेरचंद ने 1713 में किया था। सुमेरचंद ने मुगल बादशाह फर्रुखसियर के कहने पर वाल्मीकि रचित रामायण का फारसी में अनुवाद किया था।
कहते है कि यूपी के रामपुर की Raza Library ज्ञान का खजाना है। यहां आपको दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह भी मिलता है। साथ ही हजरत अली के हाथ लिखी कुरान भी उपलब्ध है। .. वहीं फारसी में लिखी गई रामायण भी। इस रामायण में स्याही की जगह सोने के पानी का इस्तेमाल किया गया है।
फारसी रामायण को कीमती पत्थरों से सजाया गया है। इसमें मुगल शैली में बने 258 चित्रों का इस्तेमाल हुआ है। तस्वीरों में राम, सीता और रावण अलग ही दिखाई देते हैं। चित्रों में दिखाए गए पात्रों के आभूषण, कला, वास्तुकला, वेशभूषा में मुगलकालीन के हिंदुस्तान की झलक दिखाई पड़ती है।
यह भी पढ़े: 500 साल बाद अयोध्या के ठाकुर पहनेंगे पगड़ी, बाबर की जीत के बाद खाई थी कसम
PM Narendra Modi साल 2016 में जब ईरान के दौरे पर गए थे तो उन्होंने इस रामायण की प्रति ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रोहानी को भी भेंट की थी। इस फारसी रामायण का हिंदी अनुवाद भी किया जा चुका है, जो प्रो. शाह अब्दुस्सलाम और डॉ. वकारुल हसल सिद्दीकी ने किया हैं। जो लाइब्रेरी में मौजूद है।
यह भी पढ़े: अयोध्या पहुंच रही 108 फीट लंबी धूपबत्ती, डेढ़ महीने तक महकेगी राम नगरी
फारसी में अनुवादित रामायण में तीन खंड हैं, जिसमें बाल खंड, सीता हरण और हनुमत मिलन शामिल है। बीते साल मार्च में रजा लाइब्रेरी की ओर से लखनऊ में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था, जिसमें इस रामायण की छपी हुई कॉपियों को लोगों ने हाथों हाथ खरीद लिया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…