Ramzan me Eyebrow : रमजानुल मुबारक का पाकीजा महीना अपने आधे हिस्से को पार कर चुका है। दूसरा अशरा भी लगभग खत्म होने को है। आखिरी अशरे में जहन्नम की आग से पनाह मांगी जाएगी। इस्लाम में कई चीजों की सहूलत दी गई है, लेकिन जहां जरूरी है वहां पर बंदे के लिए पाबंदी भी लगाई गई है। अक्सर मुस्लिम महिलाओँ और लड़कियों में आजकल ब्यूटी पार्लर जाकर अपनी आईब्रो यानी भौंहे सेट करवाने का फैशन चल पड़ा है। जिसे देखो हूर की परी बनने के लिए अपने आंखों के ऊपर के बाल तराशने है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस्लाम में Eyebrow बनाना हराम है। ऐसे में जरा सोचें कि रोजे की हालत में अगर किसी ने Eyebrow बनवा लिए तो क्या होगा। आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर हाजिर हुए हैं। Ramzan me Eyebrow पर कोई स्पष्ट हदीस तो नहीं है लेकिन हुजूर ए अकरम ने एक हदीस में आइब्रो सेट कराना नाजायज बताया है। Ramzan me Eyebrow बनाने पर आपका रोजा टूटेगा या नहीं ये हम आपको यहां पर बताने वाले हैं। तमाम मुस्लिम महिलाओं से गुजारिश है कि ऐसी खबरों को औरों तक जरूर पहुंचाएँ।
यह भी पढ़ें:Ramzan me Lipstick : रमजान में लिपस्टिक लगाना कैसा है, मुस्लिम महिलाएं जान लें हकीकत!
इस्लाम में महिलाओं के लिए जो दस पाबंदियां बताई गई हैं, उनमें बाल काटना और आइब्रो बनवाना प्रमुख है। मुस्लिम महिलाएं इन दिनों ब्यूटीपार्लर का काफी इस्तेमाल कर रही हैं, जो कि गलत है। जिस तरह पुरुषों का दाढ़ी कटवाना नाजायज है, उसी तरह महिलाओं का बाल कटवाना और आइब्रो बनवाना भी हराम है। रोजे की हालत में Eyebrow सेट कराने से आपका रोजा मकरूह हो सकता है। रोजा टूटेगा तो नहीं लेकिन Eyebrow की वजह से आप पर अल्लाह की लानत हो सकती है। तो रमजान में तो कम से कम आइब्रो बनाने से बचें। बाकी महीने आप अपनी हसरत पूरी कर लें, लेकिन खुदारा मौत के बाद की जिंदगी का ख्याल करें।
पहली बात तो इस्लाम में Eyebrow बनाने पर सख्त पाबंदी है। इसे नबी ए करीम ने नाजायज बताया है। क्योंकि इसमें आंखों के ऊपर की चमड़ी को नोचकर बालों को हटाया जाता है। अल्लाह रब्बुल इज्जत खूबसूरती को बेहद पसंद करते है, लेकिन आइब्रो में अप्राकृतिक तरीके से सुंदर बनने की कोशिश की जाती है। इस्लाम में साफ सफाई और नहा धो कर साफ सुधरा रहने का हुक्म है। लेकिन इस्लाम में उन चीजों से मना किया गया है, जिससे आपको पीड़ा होती है। चूंकि आइब्रो के बालों को नोचा जाता है, ऐसे में इससे तकलीफ होती है। साथ ही Eyebrow के बाल बहुत ज्यादा भी नहीं बढ़ते है। बस यही वजह है कि इस्लाम में Eyebrow सेट कराना गलत है।
यह भी पढ़ें:Ramzan me Kiss: रमजान में बीवी को चूमना, गले लगाना कैसा है, मुसलमान जान लें ये हैं नियम!
हदीस में है कि हजरत अब्दुल्लाह बिन मसऊद (र.) ने कहा कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया कि गोदने व गोदवाने वालियों, चेहरे के बाल नोचने व नोचवाने वालियों, खूबसूरती के लिए दांतों के दरमियान फासला करने वालियों और अल्लाह पाक की तखलीक में तब्दीली करने वालियों पर अल्लाह पाक की लानत हो।” (हदीस: मुस्लिम) इस हदीस से साफ हो जाता है कि आईब्रो बनवाना नाजायज है। अल्लाह तमाम मां बहनों बेटियों बीवीयों को आइब्रो बनाने से बचने की तौफीक नसीब अता फरमाएं। जेबों जीनत इख्तियार करने के लिए इस्लाम ने सुरमा लगाने, खुशबू लगाने और हिजाब पहनने का हुक्म दिया है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…