भारत

Ramzan me Humbistari: रोजे की हालत में बीवी के साथ ये काम मत कर लेना, वरना बर्बाद हो जाओगे!

Ramzan me Humbistari: रमजान का चांद भारत में आज 11 मार्च 2024 को नजर आने वाला है। अरब में कल चांद दिख चुका है। रमजान के दिनों में रोजेदारों को कई बातों को खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे की रोजा टूटे नहीं और न ही मकरूह हो। रोजे की हालत में कई ऐसे काम होते हैं जो करने की मनाही है। जैसे बीवी के साथ हमबिस्तरी को लेकर रमजान में कड़े नियम हैं। चूंकि रमजान में रोजे की हालत में सारे गलत काम मना है। ऐसे में Ramzan me Humbistari को लेकर क्या नियम हैं ये कोई भी नहीं जानता है। हम आपको Ramzan me Humbistari को लेकर कुछ अहम तथ्य बताने वाले हैं। ताकि रमजान का महीना पाकीजा बना रहे और आपकी इबादत अल्लाह के यहां कुबूल हो सकें।

यह भी पढ़ें: Ramadan Myths Hindi: किन चीजों से रोजा नहीं टूटता, मुस्लिम बंधु जान लें!

रमजान में बीवी के साथ सोना कैसा है?
(Ramzan me Humbistari)

इस्लाम हमबिस्तरी के लिए मना नहीं करता है। लेकिन उसके कुछ उसूल आदाब है। जैसे रमजान के महीने में बीवी के साथ सोहबत के लिए कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं। रोजे की हालत में मोमिन अपनी पत्नी के साथ संबंध नहीं बना सकता है। अन्यथा रोजा तो टूटेगा ही भारी गुनाह भी हो जाता है। इसलिए मुस्लिम बंधु रोजे के दौरान बीवी के साथ रोमांटिक होने की बिल्कुल भी कोशिश न करें। हां, रोजे के दौरान आप बीवी के माथे को चूम सकते हैं, यानी पत्नी की पेशानी का बोसा ले सकते हैं। इससे रोजा नहीं टूटता है।

रमजान में बीवी के साथ हमबिस्तरी कब कर सकते हैं?

रोजा खोलने से लेकर सेहरी से पहले तक आप बीवी के साथ संबंध बना सकते हैं। लेकिन संभोग के तुरंत बाद आपको गुस्ल करना होगा, यानी स्नान करके पवित्र होना पड़ेगा। मियां बीवी दोनों का संबंध बनाने के बाद गुस्ल के तरीके से नहाना अनिवार्य है। वरना रोजा कुबूल नहीं होगा। साथ ही रोजे की हालत में ऐसी कोई गलत हरकत आप नहीं करेंगे जिससे आप नापाक हो जाएं।

यह भी पढ़ें: Roze mein Jhoot Bolna: रमजान में झूठ बोलने वाले सावधान, मिलेगी ये भयानक सजा!

रोजे की हालत में संबंध बनाने की सजा क्या है?

बीवी से रोजे की हालत में शारीरिक संबंध बनाने से रोजा टूट जाता है। साथ ही Ramzan me Humbistari को बड़ा गुनाह माना गया है। इस गुनाह का कफ्फारा यानी प्रायश्चित ये है कि आप 60 रोजे लगातार रखे और 60 दिन तक गरीबों को खाना खिलाए। तब जाकर Ramzan me Humbistari के गुनाह की माफी मिलेगी। तो इससे अच्छा है हुजूर के बताये अनुसार दिन में सब्र करें और रात में इबादत करें। एक महीना बीवी को भी कह दें कि ये वक्त अल्लाह के लिए हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

4 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago