Categories: भारत

ग्रुमिंग इंस्टिट्यूट की आड में गुमराह कर रहा था, मुम्बई मॉडल मानवी लव जिहाद की शिकार

झारखंड बन गया है लव जिहाद का अड्डा। ऐसा आरोप लगाया है एक मॉडल ने। बिहार की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के ग्रुमिंग इंस्टिट्यूट के मालिक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। उसने कहा आरोपी ने मुलाकात के समय अपना नाम यश बताया। जब उसे उसका असली नाम तनवीर खान पता चला, तो उसने इंस्टिट्यूट के मालिक से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद से तनवीर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

इतने गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने वाली युवती ने लगाए हैं। बिहार की रहने वाली मानवी राज झारखंड से रांची  इसलिए आई थी। ताकि वह खुद को मॉडलिंग में बेहतर बना सके। मानवी का कहना है कि रांची में वह एक ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट से जुड़ गई। इस इंस्टिट्यूट के मालिक ने जब मानवी को देखा, तो वह उसे पसंद आई। दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती भी हो गई।

कुछ समय बाद पता चला। इंस्टिट्यूट के मालिक के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता था। मानवी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने उसे प्रपोज भी किया। कुछ समय बाद ही मानवी को पता चला। जिसे वह दोस्त मान रही है। उसने उसे झूठ बोला। दरअसल इंस्टिट्यूट के मालिक ने अपना नाम परिवर्तन कर यश बताया था। जबकि उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान हैं।

तनवीर खान ने मानवी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। शादी का भी प्रपोजल दिया। ऐसे में मानवी ने प्रपोजल ठुकरा दिया। अब वह मानवी को ब्लैकमेल कर रहा है। इससे तंग आकर मानवी रांची छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गई। लेकिन एक तरफा प्यार में पागल तनवीर उसका पीछा अभी भी नहीं छोड़ रहा। इसके खिलाफ मानवी ने वरसोवा थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

पुलिस तक मामला पहुंचा तो तनवीर ने अपनी गलती मान ली। मानवी को f.i.r. वापस लेने के लिए कहने लगा। वही मानवी ने कोर्ट में कहा की वह उसका शोषण करता था। लेकिन उसका इरादा उसे नुकसान पहुंचाना नहीं था। हलफनामे में उसने कबूल किया है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा।

इसके बाद भी वह अब ऐसी हरकतें कर रहा है। पीड़िता ने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही मुंबई से यह केस अब रांची ट्रांसफर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago