भारत

राष्ट्रपति भवन में बदल गया सबकुछ, जानें क्या हुआ बदलाव

Rashtrapati Bhavan Halls Renamed: राष्ट्रपति भवन में इन दिनों कई बदलाव किए गए हैं। वो भी राष्ट्रपति के कारण ही। यहां बने हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। यहां बने ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदल गया है। अब ये दोनों हॉल नए नामों से जाने जाएंगे। अशोक हॉल का नाम बदलकर जहां अशोक मंडप कर दिया गया है। वहीं दरबार हॉल को अब गणतंत्र मंडप पुकारा जाएगा। इस बदलाव को लेकर कई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

दरअसल राष्ट्रपति भवन में हॉल के नाम बदलने का कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं। आज इनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हुए हैं। इसी कारण यहां ‘दरबार हॉल’, ‘अशोक हॉल’ के नामों में बदलाव किया गया है। अब ये गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप के नाम से जानें जाएंगे।

अशोक मंडप क्यों है खास

अशोक मंडप जिसका नाम पहले अशोक हॉल था। यह कलात्मक रूप से निर्मित विशाल हॉल है। यहां महत्त्वपूर्ण समारोह, विदेशों से मिशनों के प्रमुखों पहचान-पत्र प्रस्तुत करना आदि किया जाता है। यहां फर्श लकड़ी से बना है। यही नहीं इसकी सतह के नीचे स्प्रिंग लगाए गए हैं। छत पर पारसी सात कज़ार शासकों में से दूसरा शासक फतह अली शाह का अश्वारोही का चित्र है। जो इंग्लैंड के जार्ज चतुर्थ को भेंट स्वरूप प्रदान की गई थी। इसे लंदन के भारत ऑफिस लाइब्रेरी से यहां लाया गया। यहां बेल्जियम झूमर भी खास हैं। हॉल से मुगल गॉर्डन का दृश्य दिखता है।

गणतंत्र मंडप जो था दरबार हॉल

राष्ट्रपति भवन में ये सर्वाधिक भव्य हॉल है। गणतंत्र मंडप पहले दरबार हॉल, थ्रोन रूम के नाम से जाना जाता था। यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत की सरकार ने शपथ ली थी। यहां राष्ट्रपति द्वारा असैन्य और सैन्य सम्मान भी दिए जाते हैं।जिसकी दीवारें सफेद मार्बल और दरबार हॉल में सूर्य की रोशनी भी खास प्रवेश होती है। यहां भी छत पर सुंदर बेल्जियम कांच का झूमर शोभा बढ़ाता है। यह हॉल सफेद शीर्ष और सतह युक्त पीले जैसलमेर मार्बल के स्तंभों से घिरा है।

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago