ratan tata death news
Ratan Tata Death News: आज पूरे देश के लिए शोक का दिन है क्योंकिं बुधवार की देर रात को टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो चुका है। 86 साल की उम्र में हुआ निधन उनके परिवार समेत पूरे देश के लिए दुखद है। कई हालांकी दो दिन पहले ही उन्होंनें ये पोस्ट डाला था कि वे ठीक हैं चिंता करने की कोई बात नहीं है। और अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो चुका है।
आपको बता दें रात के रतन टाटा की पार्थिव देह करीबन रात के 2 बजे घर पर लाया गया। वे लंबे समय से उम्र से संबंधित कई तरीके की बीमारियों से जुझ रहे थे। ऐसे में उनकी बॉडी में रोध प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो गई थी। जानकारी देंदें रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी के साथ उनकी पार्थिव देह गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। जहां पर आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। लोगों का जमावड़ा भी लगना शुरु हो गया है।
यह भी पढ़ें:- Top 10 Big News of 8 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें
उद्दोग जगत को हुई हानि के लिए पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉरपोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। वहीं पीएम मोदी ने लिखा टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…