Ratan Tata for Lakshadweep Tourism: देश के सबसे बड़े और चहेते उधोगपतियों में शामिल 'रतन टाटा' ने लक्षद्वीप आईलैंड को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लक्षद्वीप में दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स खोलेगी। इन प्रोजेक्ट्स को साल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही इन्हें उसी वक्त लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इन ब्रांडेड होटल्स् को IHCL की ओर से डेवलप किया जाना तय हुआ है।
गौरतलब है कि इस वक्त देश में मालदीव की तरफ से भारत के लिए आ रही अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर गुस्से का माहौल है। इसी बीच PM Narendra Modi की लक्षद्वीप घूमते हुए सामने आई तस्वीरों ने पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है। जिसके बाद लक्षद्वीप काफी चर्चाओं में है।
यह भी पढ़े: त्रेतायुग जैसा होगा राम मंदिर परिसर का नजारा, जानें कोने-कोने का राज
देश में Lakshadweep Island को लेकर बन रहे इस माहौल के बीच रतन टाटा की तरफ से ब्रांडेड होटल्स शुरू करने का एलान किसी तोहफे से कम नहीं है। यह बिज़नेस इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो लक्षद्वीप को भारत के एक फेमस टूरिज्म के तौर पर देख रही है।
यह भी पढ़े: टूरिज्म नहीं टेररिज्म का अड्डा है मालदीव, ISIS में सबसे ज्यादा भर्तियां
याद दिला दे पिछले साल जनवरी महीने में Tata Group की सहायक कंपनी Indian Hotels Company ने लक्षद्वीप में दो Taj-Brand Resorts पर साइन करने की घोषणा की थी। ये होटल्स लक्षद्वीप में सुहेली और कदमत द्वीपों पर खोले जाएंगे। कहा जा रहा है कि सुहेली के होटल में 110 कमरों के साथ 60 विला और 50 वॉटर विला होंगे। वहीं, कदमत के होटल में 110 कमरों वाले ताज होटल में 75 बीच विला और 35 वॉटर विला शामिल होंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…