Categories: भारत

Republic Day 2024: इस कारण 26 जनवरी को मनाया जाने लगा गणतंत्र दिवस, जानें इतिहास

इन दिनों देशभर में 26 जनवरी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस साल देश अपना 75वां Republic Day 2024 मनाएगा और इस खास मौके पर इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड होती है। लेकिन ऐसे में ये सवाल कई लोगों के मन में आता है कि आखिर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास बहुत ही रोचक है तो आइये जानते देश के गणतंत्र दिवस से जुड़ी कहानी।

यह भी पढ़े: 26 जनवरी पर नहीं बजेगा महात्मा गांधी का यह प्रिय गीत, Modi Sarkar का फैसला

संविधान लागू हुआ

26 जनवरी को Republic Day इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य की मान्यता मिली। इसके कारण हर साल 26 जनवरी को Republic Day मनाया जाता है। 

 

आजादी के बाद मनाया गया Republic Day

भारत को आजादी तो 15 अगस्त 1947 में मिली लेकिन देश का संविधान तैयार होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया। इसके बाद अगले ही साल 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू कर दिया गया।

यह भी पढ़े: 26 January Weather : 26 जनवरी को राजस्थान में मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस

26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया

संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का ही दिन क्यों चुना गया। इसके पीछे की कहानी 1930 के दशक से शुरू हुई और इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा करने का ऐलान कर दिया।  कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को भारत को पूरी तरह स्वतंत्र घोषित कर दिया और ऐसे में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की इस तिथि का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया। इसी वजह से संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का ही दिन चुना गया। 

भारत के पहले राष्ट्रपति बने डॉ राजेंद्र प्रसाद 

 भारत जब तक आजाद नहीं हुआ था तब तक  26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते थे। लेकिन 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा।  26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू किया गया और इस दिन को Republic Day घोषित किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में इसी दिन शपथ ली थी।

Narendra Singh

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago