Roze ki Dua Hindi: रमजान का पाकीजा महीना आज से शुरु हो रहा है। रमजान के तीस दिन मुस्लिम बंधु भूख प्यास सहन करके अल्लाह की रज़ा के लिए इबादत और तिलावत में मशगूल रहते हैं। रमजान की दुआ हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे आप सेहरी और इफ्तार के समय पढ़कर रब की रज़ा हासिल कर सकते हैं। Roze ki Dua Hindi में बताने का मकसद है कि हमारे हिंदी समझने वाले मुस्लिम भाई आसानी से अरबी शब्दों का मतलब जान सकें। ताकि इस्लाम की कैफीयत उनके दिल की गहराई में उतर सकें। Roze ki Dua Hindi में यहां हम पेश कर रहे हैं जिसे आप शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर में पहली सेहरी कब खत्म होगी, इतने बजे खुलेगा रोजा!
‘’व बि सोमि गदिन नवई तु मिन शहरि रमजान’’
وَبِصَوْمِ غَدٍ نَّوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
“Wa bisawmi ghadinn nawaiytu min shahri ramadan”।
हिन्दी अर्थ -“मैं ने कल की रमज़ान के महीने की अल्लाह ताला के लिए रोज़ा रखने की नीयत की”
यह भी पढ़ें: Roje Kab Se Hai: भारत में रोजे कब से है, तारीख नोट कर लें!
“अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुमतू व-बिका आमन्तु व-अलैका तवक्कलतु व– अला रिजकिका अफ्तरतु”
“Allahumma Inni Laka Sumtu Wa Bika Aamantu Wa Alayka Tawakkaltu Wa Ala Rizqika Aftartu”
“اللهم اني لك صمت وبك أمنت وعليك توكلت وعلى رزقك أفطرت”
हिन्दी अर्थ – “ऐ मेरे अल्लाह बेशक मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा और तुझ पर ही ईमान लाया और तेरे ही ऊपर भरोसा किया और तेरे ही दिए हुए रिज़क से मैंने अफ्तार किया”
सऊदी अरब में जब Ramadan Moon Sighting 2024 की पुष्टि हो गई है तो उसके अगले दिन भारत में चांद नजर आ जाता है। यानी भारत में आज शाम रमजान का चांद लगभग 7 बजे नजर आ जाएगा। पहली तरावीह आज ही अदा की जाएगी। वही कल 12 मार्च 2024 को भारत में पहला रोजा रखा जाएगा। आप सबको हमारी टीम की तरफ से रमजानुल मुबारक की तहे दिल से शुभकामनाएं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…