जयपुर। RSS यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 20 जून 2024 को हिंदू साम्राज्य दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को किया जाता है। इसी तिथि को आधुनिक भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू सम्राज्य को पुनः स्थापित किया था तथा उसी तिथि को सन 1674 में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी किया गया था। इस दिवस को RSS और हिंदू जागरण मंच ने भी Hindu Samrajya Diwas के तौर पर मनाना शुरू किया। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिन्दू साम्राज्य, संस्कृति, सभ्यता और सौहार्द के प्रति जागरूक करना है।
इतिहासकारों के अनुसार मध्यकालीन भारत के 6वीं शताब्दी में गुप्त वंश का पतन होने के बाद पुष्यभूति वंश उदय हुआ, जिसके संस्थापक पुष्यभूति थे। इस वंश में अनेकों वीर योद्धाओं ने जन्म लिया जिन्होंने पुष्यभूति वंश की विजयी पताका उत्तर से दक्षिण फहराई। पुष्यभूति वंश के अंतिम शासक हर्षवर्धन थे और उन्हें अंतिम हिन्दू सम्राट भी माना गया। उनकी मृत्यु के पश्चात हिन्दू साम्राज्य का पतन हुआ। उनका शासन स्थान वर्तमान में थानेश्वर है, जिसे कालांतर में थानेसर कहा गया। प्रारंभ में सम्राट हर्षवर्धन शिव भक्त थे, परंतु जीवन के अंतिम समय में वो बौद्ध धर्म की शरण में चले गए। उनके बाद आधुनिक भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ और उन्होंने पुन: हिन्दू सम्राज्य स्थापित किया।
यह भी पढ़ें : RSS Prarthana : संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे अर्थ समेत यहां पढ़ें
शिवाजी महाराज राज्याभिषेक सन 1674 में ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ था। इसी दिन से मराठा शक्ति का उदय होने के साथ ही हिन्दू सम्राज्य का भी उदय हुआ। मराठों के पूर्वजों ने हिन्दू धर्म को जीवित व अक्षुण बनाए रखने के लिए अपनी आहुतियां दी जिनकी वीरताओं की गाथा आज भी सुनाई जाती है। इसी वजह से जब 1925 में RSS यानि Rashtriya Swayamsevak Sangh की स्थापना हुई तो इस संगठन की विजयी पताका भगवा ध्वज को चुना गया और शिवाजी के राज्याभिषेक वाले दिन को हिन्दू सम्राज्य दिवस मनाने की घोषणा की गई।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…