चेन्नई। रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रंग में बदलाव किया गया है। वंदे भारत ट्रेन पर किए गए बदलाव से अब ट्रेन पर केसरिया रंग चढ़ चुका है। वंदे भारत ट्रेन में कई और बदलाव भी किए गए हैं। यह बदलाव आम जनता से फीडबैक लेने के बाद किए गए हैं। वंदे भारत पर चढ़ा केसरिया रंग तिरंगे से प्रेरित है। वर्तमान समय की बात करें तो वर्तमान में देश में 25 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। जबकि 2 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। इसके बाद आने वाली ट्रेन को केसरिया रंग दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेने का रंग बदला जा रहा हैं यह रंग केसरिया रंग होगा। केसरिया रंग तिरंगे से प्रेरित होकर दिया गया हैँ। इसके साथ ही ट्रेन में और भी कई बदलाव किए गए हैं। 28 वीं ट्रेन को ट्रायल के लिए रखा गया हैं। यह चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखा गया हैं। सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यही रखा गया हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नाए सेफ्टी फीचर एंटी क्लांइबिंग डिवाइस का निरक्षण भी किया। इस फीचर के होने से ट्रेन एक दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की इस फिचर का इस्तेमाल सभी वंदे भारत ट्रेनों में किया गया हैं। इसका इस्त्माल दूसरी ट्रेनों में भी किया जाएगा। सीट में बेहतर कुशन लगाए गए हैं। मोबाइल चाजिंग पॉइंट्स तक की बेहतरीन तरीके से लगाया गया हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…