भारत

Salam Alaikum Hindi: मुसलमान सलाम में क्या बोलते हैं, ‘सलाम वालेकुम’ बोलने वाले सावधान!

Salam Alaikum Hindi: रमजान का माहे मुबारक चल रहा है। आपने अक्सर देखा होगा कि मुस्लिम बंधु जब भी किसी से मिलते हैं तो सलाम करते हैं। अस्सलामु अलैयकुम कहते हैं, और बदले में सामने वाला वाअलैयकुम सलाम कहता है। दरअसल सलाम (Salam Alaikum Hindi) इस्लाम में अभिवादन का नबी द्वारा सुझाया गया सुन्नत तरीका है। लेकिन आज के युवा मुस्लिम सलाम को गलत ढंग से बोलने लग गए हैं। हम यहां आपको सलाम का सही रूप और उसका हिंदी अर्थ बताएंगे। ताकि अगली बार जब किसी से सलाम अर्ज करे तो कोई गलती पेश न आए। क्योंकि गलत अल्फाज से अरबी में अर्थ का अनर्थ हो जाता है।

यह भी पढ़ें:Morning News Epaper Jaipur : मॉर्निंग न्यूज ताजा खबरें आज की

सलाम का सुन्नत तरीका

सलाम (Salam Alaikum Hindi) कहने का अफजल तरीका यह है कि मुलाकात के वक्त पूरा सलाम ”अस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाही व बरकातहू” कहा जाए। हालांकि केवल अस्सलामु अलैकुम कह देने से भी सलाम करने की सुन्नत अदा हो जाएगी लेकिन तीन जुमले बोलने में ज्यादा नेकी मिलती है। बदले में जवाब देने वाला भी ”वअलैकुम अस्सलाम वरहमतुल्लाही व बरकातहू” पूरी तरह कहे तो ज्यादा सवाब मिलता है।

हिंदी में मतलब क्या है?

अस्सलामु अलैकुम का हिंदी मतलब (Salam Alaikum Hindi) है आप पर शांति हो (Peace be upon you), अल्लाह की सलामती हो। वही वरहमतुल्लाही व बरकातहू का मतलब है कि अल्लाह की रहमतें और बरकतें आप पर बनी रहें। वअलैकुम अस्सलाम’ का मतलब है कि आप पर भी शांति हो और अल्लाह की रहमतें और बरकतें बनी रहें। यानी दोनों शख्स एक दूसरे के ऊपर सलामती की दुआ करते हैं।

यह भी पढ़ें:Muslim Topi: मुसलमान टोपी क्यों पहनते हैं, दीनी और दुनियावी वजह जान लें!

गलत अल्फाज़ न बोलना

आजकल भारत में कई लोग सलाम वालेकुम बोल देते हैं। जो कि सरासर गलत है। हिंदी की तरह ही अरबी जुबान में भी हर्फ गलत उच्चारित करने पर उसका पूरा अर्थ ही बदल जाता है। ऐसे में गलत तरीके से या जल्दी जल्दी में सलावालेकुम बोलकर आप नेकी नहीं बल्कि गुनाह कमा रहे हैं।

नेकी कितनी मिलती है सलाम पर?

सरकारे मदीना की हदीस से साबित है कि अगर पूरा सलाम ”अस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाही व बरकातहू” कहेंगे तो तीस नेकियां मिलेंगी। लेकिन अगर आधा कहेंगे तो आधी ही नेकियां आपके खाते में दर्ज होगी। वही जवाब देने वाला भी इसी हिसाब से अज्र व सवाब का भागीदार होगा यानी ”वअलैकुम अस्सलाम” कहने पर दस नेकियां और ”वरहमतुल्लाह” के इजाफे पर बीस नेकियां और ”बरकातहू” के इजाफे पर तीस नेकियां मिलेगी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago