Categories: भारत

यूपी सरकार पर अखिलेश यादव ने लगाया लापरवाही का आरोप, सारस खोजने में लगी भाजपा सरकार की ड्यूटी

उत्तरप्रेदश की वन विभाग टीम ने अमेठी से राज्य पक्षी सारस को लाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था। लेकिन पक्षी के वन विहार में नहीं दिखने से चर्चा का विषय बन गया। पिछले तीन दिनों से सारस को खोजा जा रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होनें ट्वीटर पर लिखा कि 'यूपी वन-विभाग की टीम जबरदस्ती से सारस को अमेठी से ले आई लेकिन उसे संभाल के नहीं रख सके। पक्षी वन विहार से गायब हो गया है। यूपी सरकार की राज्य पक्षी के प्रति ऐसी लापरवाही गंभीर विषय है। बीजेपी सरकार को तुरंत पक्षी को खोजकर लाना चाहिए अन्यथा पक्षी प्रेमी आंदोलन भी कर सकते हैं।

 

उप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गाँव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही।

सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए। pic.twitter.com/7JZ5bywe8x

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2023 ">http://

 

हालांकि अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट करके उस व्यक्ति को धन्यवाद कहा जिसने उस सारस को बचा लिया। उन्होनें लिखा – उप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गाँव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।

राज्य पक्षी सारस और आरिफ की दोस्ती  

इन दोनों की दोस्ती एक महीने से चर्चा में है। अमेठी के जामो विकास खंड के मंडवा गांव के निवासी आरिफ और राज्य पक्षी सारस में गहरी दोस्ती थी। इन दोनों की दोस्ती का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन यूपी सरकार को इन दोनों की दोस्ती पसंद नहीं आई और 21 मार्च को वन विभाग की टीम ने सारस को ले जाकर समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया। सारस के बिना आरिफ का मन नहीं लगता है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago